अन्नदाता देंगे सरकार के जुल्मों का मुंहतोड़ जवाब: किरण

September 8, 2021

अन्नदाता देंगे सरकार के जुल्मों का मुंहतोड़ जवाब: किरण

हंगाई से सभी वर्ग त्रस्त

8 सितंबर  रवि पथ :

पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस विधायक किरण चौधरी ने कहा है कि सरकारों का काम लोगों को सहुलियत देने का होता है, लेकिन भाजपा की पहली ऐसी सरकार है जो आम जनता को लूटकर मुनाफा कमा रही है। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस में महंगाई करके जनता की जेब पर सरकार द्वारा डाका डाला जा रहा है।
श्रीमती चौधरी आज तोशाम हलके के गांव ढाणी मिरान, मिरान, सिढाण, भैरा, जैनावास, देवावास, ईश्रवाल, बुसान, बहालेवाल, हसान, रोढा, कतवार, ढाणी कतवार, सण्डवा आदि में सभाओं को सम्बोधित कर रही थी।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार से प्रदेश का किसान, गरीब मजदूर, व्यापारी, कर्मचारी वर्ग बुरी तरह त्रस्त है। उन्होंने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें कम होने के बावजूद पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस पर सरकार जनता को लूट रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बरसात के चलते कई गांवों में फसलों में भारी नुकसान है। उन्होंने फसलों की विशेष गिरदावरी करवाकर नुकसान की भरपाई की मांग की।
उन्होंने कहा कि खासतौर पर कपास की फसल में बीमारी आ गई है और फसल काली पडऩे लगी है। उन्होंने यह भी कहा कि बाजरा, मूंग, गवार की फसल पर भी मौसम की मार पड़ी है। उन्होंने कहा कि तोशाम क्षेत्र के एक दर्जन गांवों में 50 प्रतिशत से ज्यादा फसल खराब हो गई है।
उन्होंने प्रदेश सरकार पर किसानों को प्रताडि़त करने का भी आरोप लगाते हुए कहा कि किसानों पर अत्याचार करने वाले अधिकारी को सरकार बचाने में जुटी है। उन्होंने इसे सरकार की हठधर्मिता करार देते हुए कहा कि देश का अन्नदाता सरकार के जुल्मों का मुंहतोड़ जवाब देगा।
इस अवसर पर शीशराम चेयरमैन, अमर सिंह हालुवास, कृष्ण लेघां, सत्यनारायण शर्मा, परमजीत मडडू,जयपाल चेयरमैन, अनिल इंदीवाली,कुलदीप मनसरवास, सुनील शास्त्री, रामेहर गोलागढ़, जयकरण ढाका, सुरेंद्र नंगला सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।