हिसार में भी आम आदमी पार्टी को लगा जोर का झटका

April 12, 2024

हिसार में भी आम आदमी पार्टी को लगा जोर का झटका

प्रदेश संयुक्त सचिव डा. दिव्या सेठी महता समर्थकों सहित भाजपा में हुई शामिल

हिसार रवि पथ न्यूज :

आम आदमी पार्टी को हरियाणा में वीरवार को उस समय जोर का झटका लगा जब पार्टी की महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश संयुक्त सचिव डा. दिव्या सेठी महता ने चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने डा. दिव्या सेठी महता व उनके समर्थकोंं को पार्टी में पूरा मान-सम्मान दिए जाने का आश्वासन दिया।
हिसार की निवासी डा. दिव्या सेठी महता ने बताया कि आम आदमी पार्टी से उन्होंने 10 अप्रैल को त्याग पत्र दे दिया था। उन्होंने बताया कि वह भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुई हैं। उन्होंने कहा कि आज देश को विकास के पथ पर केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ही आगे लेकर जा सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश की सभी 10 लोकसभा सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।

Tags: , , , ,