अपने लिए तो सब जीते है दूसरों के लिए जीना ही जीवन : मंत्री ओमप्रकाश यादव

February 28, 2021

अपने लिए तो सब जीते है दूसरों के लिए जीना ही जीवन : मंत्री ओमप्रकाश यादव

मंत्री ने प्रगतिशील शिक्षक ट्रस्ट को पांच लाख राशि का अनुदान देने की घोषणा की

कृत्रिम अंग मिलने पर मंत्री का दिव्यांगजनों ने जताया आभार, बोले…जीवन की गाड़ी दौड़ेगी

नारनौल रवि पथ :

प्रगतिशील शिक्षक ट्रस्ट की ओर से लाला देवीचंद ग्रोवर कृत्रिम अंग निर्माणशाला के सहयोग से एक दिवसीय दिव्यांग सहायता शिविर का आयोजन रविवार यादव धर्मशाला में किया गया। इसमें प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव मुख्य अतिथि थे। अध्यक्षता दिव्यांग जन आयोग के आयुक्त राजकुमार मक्कड़ ने की। इस दौरान मंत्री ओमप्रकाश यादव ने ट्रस्ट को पांच लाख रुपए का आर्थिक सहयोग देने की घोषणा की।
इस अवसर पर मंत्री ओमप्रकाश यादव ने कहा कि ट्रस्ट दिव्यांग जनों के लिए शिविर का आयोजन का मानवता की सच्ची सेवा कर रहा है। उन्होंने कहा कि मानव सेवा जीवन का सबसे पुनीत कार्य है और जो लोग और संसथान इस कार्य से जुड़े हैं, वह बधाई के पत्र हैं। उन्होंने कहा कि अंगदान सेवा का बहुत ही बड़ा पुण्य कार्य है। ऐसे कार्य समाज को नई दिशा देते रहे है। अपने लिए तो सब जीते है, दूसरों के लिए जीना ही जीवन है। दिव्यांग हम सब के बीच रहते है। हमें इनके दुख-दर्द को अपना सम­ाना चाहिए। हमारी छोटी सी मदद से उनके जीवन क्रिया में सुखमय बदलाव आए, इसी सोच से समाज के हर वर्ग को आगे आना चाहिए।

कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि समाजसेवी सुरेश सैनी ने कहा कि सामाजिक व्यक्ति को ऐसे पुनीत कार्यों में भागीदारी लेनी चाहिए। नगर परिषद् के उप प्रधान मनोज जांगड़ा ने कहा कि राज्य सरकार को भी दिव्यांग लोगों को ध्यान में रखते हुए उनके रोजगार, ट्राई साइकिल और व्हील चेयर का वितरण कर रही है और स्वयंसेवी संस्थाएं ऐसी मदद कर रही हैं। सेवा का यह कार्य श्रेष्ठ कार्यों की गणना में शामिल है। वहीं सरकारी योजनाओं की देते हुए दिव्यांग जन आयोग के आयुक्त राजकुमार मक्कड़ ने दिव्यांगों को राज्य सरकार से दी जाने वाली समस्त सुविधाओं और अधिकारों की जानकारी दी। जिसमें उनकी पेंशन, सम्मान अधिकार आदि पर व्याख्यान दिया गया। कार्यक्रम संयोजक संजय शर्मा ने कहा कि आज के शिविर में 56 लोगों को कृत्रिम अंग लगाए गए। इस वर्ष 200 से अधिक लोगों को कृत्रिम अंग उपलब्ध करवाने के लक्ष्य पर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव का संस्था की मदद के लिए आभार व्यक्त किया। इस मौके पर खनन अधिकारी वासुदेव यादव, मुरारीलाल शर्मा, विपिन शर्मा, रामनिवास मानव, नरोतम सोनी, भीमसेन शर्मा, अमित कुमार, तुलसीदास पिपलानी, मनोज आफरिया, योगेन्द्र यादव, गोपाल चक्कड़, आशीष शर्मा, उनिक सोनी, मुकुल शर्मा, श्रीकांत शर्मा, कृष्णा आर्य, किशन शर्मा, गोबिंद कुमार अधिवक्ता, कवरसिंह यादव पटीकरा, रोहताश चेयरमैन के अलावा हिसार की टीम में शामिल रामावतार वर्मा, प्रदीप कुमार, विक्रम सिंह, रामकिशन व सुरेश कुमार सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।