भाजपा की जीत पर बरवाला में बंटे लड्डू

March 10, 2022

भाजपा की जीत पर बरवाला में बंटे लड्डू

जनता ने प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी के कुशल नेतृत्व पर एक बार फिर मुहर लगाई : रणधीर सिंह धीरु

बरवाला  रवि पथ न्यूज़ :

भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश सहित चार राज्यों में जीत पर बरवाला में भाजपा नेताओ व कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों पर नाचते हुए लड्डू बांटे। भाजपा नेता रणधीर सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश सहित चार राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की जीत जनता की जीत है। उन्होंने कहा कि जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व एक बार फिर मुहर लगाई है।  रणधीर ने कहा कि देश व प्रदेश की जनता भाजपा सरकार के कुशल नेतृत्व से खुश है इसलिए जनता ने उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों में भाजपा को पूर्ण बहुमत देकर यह साबित कर दिया है कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो सबको साथ लेकर सबका विकास कर सकती है। भाजपा नेता  रणधीर ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार व गुंडाराज को खत्म करने वाले योगी आदित्यनाथ की सरकार से खुश यूपी की जनता ने एक बार फिर भाजपा को प्रचंड बहुमत दिया है।
इसके लिए प्रदेश की जनता का आभार जताते हुए खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार जनता के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चलाए हुए हैं जिसका जनता को सीधा लाभ मिल रहा है। भाजपा नेता ने कहा कि जनता ने कांग्रेस का पांचों राज्यों में सुपड़ा साफ कर दिया है इससे यह साबित होता है कि देश में प्रदेश की जनता कांग्रेस के कारनामों को अच्छी तरह से जान चुकी है। इस अवसर पवन शर्मा मण्डल अध्यक्ष, सुरेश जाखड़ जिला सचिव, मनोज रहेजा जिला सह मीडिया प्रभारी, प्रवीन सैनी एमिनेंट पर्सन, मुनीश गोयल कार्यकारिणी सदस्य, प्रेम जांगड़ा, कृष्ण वर्मा मण्डल महामंत्री, सुरेश गोयल मंडल महामंत्री, महेश शर्मा, सुबेदार जयसिंह, विस्तारक अमन शर्मा, आत्मा राम गोयल, जगत राम मित्तल, राकेश गर्ग राकू, दिनेश बजाज, पंकज मित्तल, आशीष आदि मौजूद थे।