कांग्रेस ने अलग अंदाज में मनाया राहुल गांधी का जन्मदिवस जरूरतमंद परिवारों को वितरित की मेडिकल व राशन किट

June 19, 2021

कांग्रेस ने अलग अंदाज में मनाया राहुल गांधी का जन्मदिवस जरूरतमंद परिवारों को वितरित की मेडिकल व राशन किट

हिसार, 19 जून  रवि पथ :

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा के निर्देशानुसार कांग्रेस की ओर से पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिवस शनिवार को अलग अंदाज में मनाया गया। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर जरूरमंद परिवारों को कोरोना महामारी से बचाव के लिए जहां मेडिकल किट वितरित की गई, वहीं जरूरतमंद परिवारों को खाद्य सामग्री भेंट की गई।
हरियाणा कांग्रेस लीगल डिपार्टमेंट के प्रदेश चेयरमैन एडवोकेट लाल बहादुर खोवाल ने बताया कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा के निर्देशानुसार कांग्रेस की टीम ने धोबीघाट के नजदीक जगजीवन नगर के जरूरतमंद परिवारों के साथ साथ रेहड़ी चालकों व ऑटो चालकों को मेडिकल किट व राशन किट भेंट की गई। उन्होंने बताया कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिए थे कि कोरोना के चलते इस बार भी पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन सादगी के साथ मनाया जाए और कोरोना के चलते असहाय लोगों की सहायता की जाए। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी इस बारे में उन लोगों की भरपूर मदद करने का आग्रह किया था, जिनका जीवन और आजीविका कोरोना महामारी की दूसरी लहर के चलते अस्त व्यस्त हो गई है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत कोरोना महामारी से प्रभावित लोगों के बीच जाकर उन्हें मेडिकल किट, मास्क, सेनेटाइजर व राशन किट भेंट की गई।

इसके साथ ही उन परिवारों की भी सुध ली गई, जिनके परिजन इस महामारी के कारण अपनी जान गंवा बैठे।
बॉक्स- लोगों ने की राहुल गांधी की लंबी उम्र की कामना
एडवोकेट खोवाल ने बताया कि कांग्रेस की इस पहल से संबंधित लोगों ने भारी खुशी जाहिर की और उन्होंने भगवान से राहुल गांधी की लंबी उम्र की कामना की। इस मौके पर उनके साथ बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान व लीगल डिपार्टमेंट एडवाइजरी कमेटी के सदस्य सुभाष गोदारा, रामपाल राणा कैथल, शैलेश वर्मा, रतन पानू, राजकपूर बामल, श्वेता शर्मा, चंद्र हर्ष, साहिल लाडुना, लक्ष्य किरोडीवाल, गौरव टुटेजा एडवोकेट सहित अन्य गणमान्य मौजूद थे।