धूमधाम से जगह जगह पौधारोपण करके मनाया जायेगा कुमारी सैलजा का जन्मदिवस – खोवाल

September 22, 2022

धूमधाम से जगह जगह पौधारोपण करके मनाया जायेगा कुमारी सैलजा का जन्मदिवस – खोवाल

हिसार, 22 सितंबर  रवि पथ :

हरियाणा कांग्रेस लीगल डिपार्टमेंट के प्रदेश चेयरमैन अधिवक्ता लाल बहादुर खोवाल ने बताया कि शनिवार 24 सितम्बर को कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं सीडब्ल्यूसी की सदस्य कुमारी सैलजा का जन्मदिवस पूरे प्रदेश भर में पौधारोपण करके धूमधाम से मनाया जाएगा सैलजा ने तीन दशकों के राजनीतिक जीवन में सर्व समाज को साथ लेकर चलते हुए देश की राजनीति में सादगी ईमानदारी और समर्पण की मिसाल पेश की है। कुमारी सैलजा राष्ट्रीय राजनीति में हरियाणा प्रदेश का मान बढ़ाते हुए पूरे प्रदेश और समाज के हितों को सर्वोपरि रखकर अपनी जिम्मेदारी निभा रही है। सेलजा से प्रेरणा लेकर पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझते हुए सैलजा संघ हरियाणा की टीम ने 24 सितंबर को सैलजा के जन्मदिन पर एक एक पेड़ हमारी नेता के नाम पर्यावरण को समर्पित करने की मुहिम चलाई है इस मुहिम का नाम एक पौधा सैलजा के नाम रखा गया है हजारों लोग इस मुहिम का हिस्सा बनेंगे।खोवाल ने बताया कि बहन कुमारी सैलजा त्याग की देवी है। इन्होंने कभी भी अपने लिए पदों को अहमियत नहीं दी, बल्कि कांग्रेस पार्टी के लिए हमेशा ईमानदारी से कार्य किया और कर रही हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी उनकी रगों में बसी हुई है, क्योंकि उनके पिता स्वर्गीय  दलबीर सिंह ने भी हमेशा कांग्रेस के लिए इमानदारी से कार्य किया। कुमारी सैलजा अपने पिता चौधरी दलबीर सिंह को अपना राजनीतिक गुरु भी मानती है। इसीलिए उन्होंने कभी भी अपने आप को कांग्रेस से बड़ा नहीं माना। गांधी परिवार कि देश के प्रति कुर्बानियों को देखते हुए बहन कुमारी सैलजा माननीय राहुल गांधी जी को राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में देखने की पैरवी करती रही है।