जजपा ने धूमधाम से मनाया उपमुख्यमंत्री दुष्यंत का जन्मदिन :सिंकदर गहली

April 3, 2022

जजपा ने धूमधाम से मनाया उपमुख्यमंत्री दुष्यंत का जन्मदिन :सिंकदर गहली

उपमुख्यमंत्री के जन्मदिन पर नंदी गोशाला में लगाई सवामनी

नारनौल रवि पथ न्यूज़ :

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यत चौटाला के 34वें जन्मदिन पर जजपा पदाधिकारियों ने रविवार को पार्टी के जिला प्रवक्ता स‌िंकदर गहली के नेतृत्व में नंदी गोशाला में गोवंश के लिए सवामनी का आयोजन किया। वहीं गोशाला प्रांगण में पौधा रोपण किया। इस मौके पर प्रवक्ता सिंकदर गहली ने बताया कि रविवार को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का जन्मदिन पूरे प्रदेश में धूमधाम से मनाया गया। जजपा जिला अध्यक्ष एडवोकेट तेजप्रकाश यादव ने कहा कि ‌‌सिंकदर गहली जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला व दुष्यंत चौटाला व दिग्विजय चौटाला व पार्टी के स्थापना दिवस या फिर अन्य किसी विशेष अवसर पर नेत्रहीन विद्यालय में छात्राओं को जरूरत की चीजें उपलब्ध करवाना, गोशालाओं में गोवंश के लिए सवामनी लगाना व विशाल रक्तदाता शिविर जैसे आयोजन करते रहते हैं। आज भी दुष्यंत चौटाला के जन्मदिन पर नंदी गोशाला में गोवंश के लिए सवामनी का आयोजन किया। इस दौरान पार्टी ‌जिला उपाध्यक्ष धर्मबीर सिंह यादव व कुलदीप यादव आदि कार्यकर्ताओं ने गोशाला प्रांगण में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। जिला प्रवक्ता ने कहा कि जजपा-भाजपा गठबंधन सरकार में उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने अपने चुनावी वायदों को पूरा कर प्रदेश के युवा वर्ग में लोकप्रिय नेता के रूप में अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि जजपा द्वारा किए गए अपने चुनावी वायदों को पार्टी अपने कार्यकाल में पूरा करवाएगी। प्रवक्ता ने कहा कि जजपा ही एक पार्टी जो सभी वर्गों को अपने साथ लेकर चल रही है। पार्टी अपने एक छोटे से लेकर बड़े कार्यकर्ता व पदाधिकारी की बात सुनती है। उपमुख्यमंत्री दिन-रात प्रदेश की जनता की सेवा में लगे हैं। प्रदेश में बिना कोई भेदभाव के सामान रूप से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। इस अवसर पर राम कुमार मक्सूसपुरिया, होशियार सिंह यादव, कार्यालय सचिव वीरेंद्र घाटाशेर, दीपक यादव, गोशाला संचालक अनिल शास्त्री, कृष्ण यादव, अनिल यादव, संजय यादव, अनिल पहलवान, महेंद्र सैनी, देवेंद्र, संदीप व प्रवीण आदि युवा मौजूद रहे