अनीमिया मुक्त हिसार अभियान के पहले चरण में 8165 महिलाओं व बच्चों के स्वास्थ्य की जांच

February 19, 2021

अनीमिया मुक्त हिसार अभियान के पहले चरण में 8165 महिलाओं व बच्चों के स्वास्थ्य की जांच

हिसार, 19 फरवरी रवि पथ :

उपायुक्त ने कहा कि अनीमिया मुक्त हिसार अभियान के पहले चरण में हिसार नगर निगम के विभिन्न वार्डों में 8165 महिलाओं व बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इनमें से 6082 महिलाओं व बच्चों में अनीमिया के हल्के लक्षण पाए गए। 1227 महिलाएं व बच्चे ऐसे थे, जिनमें अनीमिया के लक्षण चिंताजनक थे। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान 226 महिलाओं व बच्चों में अनीमिया के गंभीर लक्षण पाए गए। इस दौरान पूरी तरह से स्वस्थ मिले 630 महिलाओं व बच्चों को प्रोत्साहन स्वरूप प्रशासन की ओर से प्रशंसा पत्र वितरित किए गए।


उन्होंने कहा कि पहले चरण का अभियान पूरी तरह से सफल रहा और इस दौरान अपनी स्वास्थ्य जांच को लेकर महिलाएं व बच्चे स्वयं आगे आए। उपायुक्त ने कहा कि अभियान के तहत जिन महिलाओं व बच्चों को दवाईयां वितरित की गई थी, उन सभी को फॉलोअप किया जाएगा कि उनकी सेहत में कितना सुधार हुआ है। आवश्यक्ता होने पर उन्हें आगे के लिए भी नि:शुल्क दवाईयां वितरित की जाएंगी।