एनीमिया मुक्त हिसार अभियान के तहत अर्बन अस्टेट तथा डीसी कालोनी क्षेत्र में 472 महिलाओं व बच्चों का स्वास्थ्य जांचा गया।

January 11, 2021

एनीमिया मुक्त हिसार अभियान के तहत अर्बन अस्टेट तथा डीसी कालोनी क्षेत्र में 472 महिलाओं व बच्चों का स्वास्थ्य जांचा गया।

हिसार, 11 जनवरी रवि पथ :

जिला को एनीमिया मुक्त करने की दिशा में आरम्भ किए गए नो योअर एचबी अभियान के तहत अर्बन एस्टेट तथा डीसी कालोनी क्षेत्र में महिलाओं व बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गई। अर्बन एस्टेट में अभियान के दौरान 183 महिलाओं व बच्चों का स्वास्थ्य जांचा गया। हीम वैन में जांच के दौरान 164 महिलाओं व बच्चों में एनीमिया के हल्के लक्षण पाए गए। इनका एचबी स्तर 9 ग्राम से 11.9 ग्राम के बीच में था। 6 महिलाओं व बच्चों में एनीमिया के गंभीर लक्षण पाए गए। इनका एचबी स्तर 7 ग्राम से भी कम था। जांच के दौरान 13 महिलाएं व बच्चे बिल्कुल स्वस्थ मिले। इनका हीमोग्लोबिन स्तर 12 ग्राम या इससे ऊपर पाया गया।


इसी प्रकार से डीसी कालोनी क्षेत्र में जांच के दौरान 289 महिलाओं व बच्चों का स्वास्थ्य जांचा गया। हीम वैन में जांच के दौरान 214 महिलाओं व बच्चों में एनीमिया के हल्के लक्षण पाए गए। इनका एचबी स्तर 9 ग्राम से 11.9 ग्राम के बीच में था। 17 महिलाओं व बच्चों में एनीमिया के लक्षण चिंताजनक पाए गए। इनका एचबी स्तर 7 ग्राम से 8.9 ग्राम के बीच में था। 9 महिलाओं व बच्चों में एनीमिया के गंभीर लक्षण पाए गए। इनका एचबी स्तर 7 ग्राम से भी कम था। जांच के दौरान 49 महिलाएं व बच्चे बिल्कुल स्वस्थ मिले। इनका हीमोग्लोबिन स्तर 12 ग्राम या इससे ऊपर पाया गया।
स्वस्थ पाए गए सभी महिलाओं व बच्चों को जिला प्रशासन की ओर से प्रशंसा-पत्र वितरित किए गए। जिन महिलाओं व बच्चों का हीमोग्लोबिन स्तर निर्धारित स्तर से नीचे था, उन्हें एक माह के लिए आयरन, फॉलिक एसिड तथा अन्य दवाइयां नि:शुल्क वितरित की गई।