वृक्ष लगाओ वृक्ष बचाओ संस्था से प्रेरित होकर भोजपुरी सिंगर इन्द्रशेन ने जन्मदिन पर किये बारह वृक्षारोपण

July 1, 2020

वृक्ष लगाओ वृक्ष बचाओ संस्था से प्रेरित होकर भोजपुरी सिंगर इन्द्रशेन ने जन्मदिन पर किये बारह वृक्षारोपण

जौनपुर  रवि पथ सोशल मीडिया 1 जुलाई 2020

जौनपुर की संस्था वृक्ष लगाओ वृक्ष बचाओ आंदोलन से प्रेरित होकर भोजपुरी के प्रख्यात सिंगर इन्द्रशेन साहू  ग्राम-वाह पोस्ट-भकुरा जिला-जौनपुर ने अपना जन्मदिन इस लाकडाउन में कुछ हट कर मनाया। संस्था के संस्थापक महेश गुप्ता जौनपुरी के द्वारा फोन पर बातचीत पर्यावरण विषय को लेकर से प्रेरित होकर सिंगर इन्द्रशेन ने केक काटने के बजाय पर्यावरण का जिम्मा उठाते हुए अपने गांव में सफेदा के बारह वृक्षारोपण करके भविष्य में देख भाल करने का कठिन परिश्रम उठाते हुए शपथ भी ली । उन्होंने कहा कि इन वृक्षों को बड़े होने तक इनका देखभाल करते रहने एवं भविष्य में फलदार एवं छायादार वृक्षों का वृक्षारोपण करने का भी संकल्प लिया । संस्था के संरक्षक केशव विवेकी ने अपने इस साल के जन्मदिन पर केक ना काटने का फैसला करते हुए इस मानसून में वृक्षारोपण करने का शपथ लेते हुए लोगों को कम से कम पांच वृक्षारोपण करने के लिए कहा। वह अपने संदेश से गांव व शहरी लोगों को जागरूक करने का कार्य भी कर‌ रहें हैं। संरक्षक और संस्था के उपाध्यक्ष नागेश गुप्ता के प्रयास से निरन्तर वृक्षारोपण किया जा रहा है एवं लोगों से अपील करके वृक्षारोपण करवाया जा रहा है। वृक्षों के देखभाल के लिए पर्यावरण प्रेमियों को शपथ भी दिलावाई जा रहा हैं।