जेल में कैदियों से चरस व अफीम मिलने से फैली सनसनी

April 9, 2019

जेल में कैदियों से चरस व अफीम मिलने से फैली सनसनी

दो कैदियों के खिलाफ पुलिस ने किया मामला दर्ज

रवि पथ ब्यूरो चंडीगढ़

बुडै़ल जेल में चरस व अफीम मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। जांच में पता चला कि उक्त नशा बैरक में बंद दो कैदियों का ही है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच श्ुारू कर दी है। आरोपियों की पहचान बॉबी और परविंदर सिंह के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार जेल में बंद बॉबी के खिलाफ ट्रेसपासिंग, लड़ाई-झगड़े तथा परविंदर पर एनडीपीएस का मामला पहले से ही दर्ज है। हमेशा की तरह रविवार सुबहर सात बजे पुलिस अधिकारियों ने जेल का निरीक्षण किया। इस दौरान सभी बैरको में बंद कैदियों की चैकिंग हुई। इस दौरान बैरक नंबर 5 मे बंद केैदी बॉबी से चेकिंग के दौरान 13.60 ग्राम चरस और जेल की वेरक नबर 4 के परविंदर सिह से 19.20 ग्राम अफीम बरामद हुई।

पुलिस पर सवालिया निशान

उक्त कैदियों से नशा बरामद होने से पुलिस पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंधों के दावों पर सवालिया निशान लग गए हैं। जिक्रयोग है कि कड़ी सुरक्षा होने के बावजूद दोनों कैदियों के पास नशा कैसे पहुंचा। थाना 49 पुलिस ने बुड़ैल जेल के डिप्टी सुपरिटेंडेंट अमनदीप सिंह की शिकायत पर दोनों कैदियों से चरस और अफीम मिलने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। कैदियों तक नशा कैसे पहुंचा इसेे लेकर पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।