हिंदू संस्कृति दुनिया में सर्वश्रेष्ठ – धनखड़

March 2, 2022

हिंदू संस्कृति दुनिया में सर्वश्रेष्ठ – धनखड़

 मांडौठी गांव के नवनिर्मित शिव मंदिर के प्रथम भंडारे में पंहुचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष औमप्रकाश धनखड़

बहादुरगढ़, 2 मार्च  रवि पथ :

सनातन धर्म में जन्म लेकर हिंदू संस्कृ ति को जीना अपने आप में गौरव व गर्व की बात है। दुनिया भर में इससे बेहतर कोई भी संस्कृति नहीं है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष औम प्रकाश धनखड़ ने मांडौठी गांव के नवनिर्मित शिव मंदिर में पूर्जा अर्चना करने उपरांत यह बात कही। उन्होंने कहा कि गांव के धार्मिक स्थल हमारे अंदर सेवा की भावना के साथ अच्छे कार्य करने का आत्म विश्वास पैदा करते हैं। सदियों पुरानी समृद्ध संस्कृति और अच्छे कार्यो के लिए दान करने जैसी परपंरा को आगे बढ़ाते हैं। युवा पीढ़ी में टीम वर्क की भावना से कार्य करने की जज्बा पैदा करते हैं।
धनखड़ ने नवनिर्मित शिव मंदिर में आयोजित प्रथम भंडारे में ग्रामीणों के साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने भव्य रूप से नया शिव मंदिर का निर्माण करने वालों , दानदाताओं और सहयोगियों के सफल प्रयासों की प्रंशसा की। धनखड़ ने कहा कि गांव को राम का स्वरूप कहा गया है और गंाव- राम एक बार जो कार्य शुरू कर देता है उसको पूरा जरूर करता है। सभी ने ठाना कि अयोध्या में राम मंदिर बनाना है, वह सपना भी साकार हो रहा है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य जोरों से चल रहा है। उन्होंने कहा कि मनुष्य को अपनी संस्कृति पर गर्व होना चाहिए।
मांडौठी गांव में पंहुचने पर ग्रामीणों और नवनिर्मित शिव मंदिर समिति ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष औम प्रकाश धनखड़ को अभिनंदन किया। धनखड़ ने ग्रामीणों का हाल चाल जाना और सभी के कुशल क्षेम की जानकारी ली। इस दौरान छोटे लाल प्रधान, सुखबीर, प्रकाश, सज्जन पंडित, कमेटी सदस्य बिजेंद्र काला मांडौठी, बंटी सौलधा, कौशल पंडित, बलराज मांडौठी, जयकिशन, सतीश सहित गांव व क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
In the