हरपाल सिंह बुढ़ानिया ने मंदबुद्धि बाल केंद्र के स्थापना दिवस पर बच्चो को दी विशेष शुभकामनाएं
टोहाना 14 जुलाई रवि पथ
टोहाना में मंदबुद्धि बच्चों की परवरिश के लिए मानव सेवा संगम चैरीटेबल ट्रस्ट द्वारा संगम मनबुद्धि बाल केंद्र बनाया गया है। इस बाल केंद्र में लगभग 20 से अधिक मंदबुद्धि बच्चे शिक्षा-दीक्षा प्राप्त कर रहे है। इस बाल केंद्र के स्थापना-दिवस के उपलक्ष में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बच्चो के स्वास्थ्य की फ्री जांच की गई। कार्यक्रम में सीएसआर फाउंडेशन के संस्थापक हरपाल सिंह मुख्य रूप से शामिल हुए। स्थापना दिवस के उपलक्ष में आयोजित इस कार्यक्रम में हरपाल सिंह ने बच्चो को फल वितरित किये व बच्चो की सेवा के लिए विशेष सहयोग राशि दी। इस दौरान टोहाना के समाजसेवी डॉक्टर शिव सचदेवा ने बच्चो के स्वास्थ्य की जांच की।
मंदबुद्धि बाल केन्द्र के स्थापना दिवस पर हरपाल सिंह ने कहा कि समाज के हर व्यक्ति को आर्थिक रूप से कमजोर,असहाय लोगो की निस्वार्थ भावना से सेवा करनी चाहिए। उन्होंने कहा की मानव सेवा संगम संस्था द्वारा संचालित यह मंदबुद्धि बच्चो के लिए केंद्र वास्तव में मानवता से जुड़ा बड़ा नेक कार्य है। वह इन बच्चों के बीच आकर अपने आपको धन्य समझते है। उन्होंने कहा कि वह समय-समय इस तरह के बच्चों की सेवा करने हमेशा तैयार रहेंगे। इस मौके पर टोहाना के समाजसेवी डॉक्टर शिव सचदेवा,मानव सेवा संगम चैरीटेबल ट्रस्ट के प्रधान सतपाल ननहेड़ी, विधि लैब प्रबंधक राजेश वर्मा,यंग ब्लड चैरीटेबल ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्य कुलदीप सैणी,सुनील कुमार साथ थे।