स्वास्थ्य कर्मचारियों ने हड़ताल में भागीदारी कर मांगों को लेकर किया रोष प्रदर्शन,कल भी हड़ताल में होंगे शामिल

March 28, 2022

स्वास्थ्य कर्मचारियों ने हड़ताल में भागीदारी कर मांगों को लेकर किया रोष प्रदर्शन,कल भी हड़ताल में होंगे शामिल

रवि पथ न्यूज़ :

केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर कर्मचारियों के मांग मुद्दों को लेकर दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया।रोष प्रदर्शन की अध्यक्षता स्वास्थ्य विभाग तालमेल कमेटी के संयोजक नूर मोहमद और संचालन एमपीएचई एसोसिएशन के ब्लॉक प्रधान प्रदीप कुमार ने किया। हड़ताली कर्मचारियों को सर्व कर्मचारी संघ के ब्लॉक प्रधान सुरेंद्र मान ने संबोधित करते हुए सरकार की कर्मचारी और जनविरोधी नीतियों को लेकर विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
हड़ताल में प्रमुख रूप से बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन,मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन,कंप्यूटर स्टैटिकल,चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने भाग लिया।इस अवसर पर एमपीएचई एसोसिएशन के उप प्रधान राजकुमार मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन के जिला प्रधान महेश श्योराण,उप प्रधान दलवीर गिल, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ की वरिष्ठ उपप्रधान सोना देवी,प्रधान अजमेर सिंह आदि कर्मचारी मौजूद रहे।