किसान आंदोलन के समर्थन में 25-26 जनवरी को हरियाणा की सभी अनाज मंडियां हड़ताल पर रहेगी-बजरंग गर्ग

January 25, 2021

किसान आंदोलन के समर्थन में 25-26 जनवरी को हरियाणा की सभी अनाज मंडियां हड़ताल पर रहेगी-बजरंग गर्ग

किसान आंदोलन के समर्थन में आज हरियाणा की सभी मंडियों में हड़ताल ऐतिहासिक रही- बजरंग गर्ग

तीन कृषि कानून से किसान के साथ-साथ आढ़ती भी बर्बाद हो जाएगा- बजरंग गर्ग

सरकार अडानी व अंबानी को लाभ पहुंचाने के लिए किसान, आढ़ती व आम जनता के साथ धोखा कर रही है- बजरंग गर्ग

एक राज्य से दूसरे राज्यों में माल ना आने जाने से व्यापारी व उद्योगपतियों को करोड़ों अरबों रुपए का नुकसान हो रहा है- बजरंग गर्ग

हिसार रवि पथ –

हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व अखिल भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय महासचिव बजरंग गर्ग ने कहा कि किसान आंदोलन के समर्थन में 2 दिन 25-26 जनवरी को सभी हरियाणा की मंडियां हड़ताल पर रहेगी। प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा कि आज 25 तारीख को सभी हरियाणा की मंडियां पूर्ण रूप से हड़ताल पर रही जबकि तीन कृषि काले कानून से देश व प्रदेश का किसान के साथ साथ मंडी के आढ़ती भी बर्बाद हो जाएंगे। प्राइवेट मंडियां बनने से सरकारी मंडी बंद हो जाएगी और जिससे लाखों आढ़ती, मजदूर, मुनीम बेघर हो जाएंगे। कृषि कानून से गेहूं, चावल, फल, सब्जी व करियाना के साथ-साथ हर जरूरत का सामान महंगा हो जाएगा। जिसका सीधा असर आम जनता की जेबों पर पड़ेगा क्योंकि जिस प्रकार अडानी-अंबानी व बड़ी-बड़ी कंपनियों ने सब्जी, फल, रिटेल के व्यापार पर अपना कब्जा करके जनता को लूटने का काम कर रहे हैं। उसी प्रकार अनाज के व्यापार पर अपना कब्जा करके जनता की जेबों में ढाका डालेंगे। प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा कि केंद्र सरकार की ज़िद व बेशर्मी के कारण 62 दिनों से किसान सड़कों पर आंदोलन कर रहे हैं जिसमें लगभग 70 किसान अपनी जान की कुर्बानी दे चुके हैं मगर सरकार अंबानी व अडानी को लाभ पहुंचाने के लिए किसान, आढ़ती व आम जनता के साथ धोखा कर रही है, जिसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा कि 62 दिनों से एक राज्य से दूसरे राज्यों में माल ना आने जाने से व्यापारी व उद्योगपतियों को अरबों रुपए का व्यापार का नुकसान हो रहा है और फैक्ट्रियों में काम करने वाले लाखों कर्मचारी व मजदूर बेरोजगार हुए हैं। प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है कि वह बड़े बड़े घरानों की तरफ ना देखते हुए देश के किसान, आढ़ती, मजदूर व आम जनता के हित में तीन कृषि कानून को तुरंत प्रभाव से वापिस ले और किसान व आढ़ती ‌से विचार करके देश की जनता के हित में चौथा कानून बनाए, जो देश व आम जनता के हित में हो।