प्रत्येक विद्यार्थी को होना चाहिए अपनी संस्कृति का ज्ञान: रमेश ऐलावादी

August 14, 2021

प्रत्येक विद्यार्थी को होना चाहिए अपनी संस्कृति का ज्ञान: रमेश ऐलावादी

राह क्लब उकलाना के अध्यक्ष ने किया ‘हरियाणा को जानो’ पुस्तक का विमोचन

स्कूली विद्यार्थियों को महज 50 फीसदी मूल्य पर उपलब्ध होगी यह पुस्तक

उकलाना  रवि पथ :

हरियाणा प्रदेश के प्रत्येक विद्यार्थी व आमजन को अपनी संस्कृति व सभ्यता का ज्ञान होना चाहिए। जिससे कि वह अपने गौरवशाली इतिहास को जान कर सुनहरे भविष्य की रूपरेखा तैयार कर सके। यह कहना है राह क्लब उकलाना के अध्यक्ष रमेश ऐलावादी का। वे सामाजिक संस्था राह ग्रुप फाउंडेशन की बहुआयामी पुस्तक ‘हरियाणा को जानो’ का विमोचन रहे थे। विमोचन अवसर पर बोलते हुए उकलाना के अध्यक्ष श्री रमेश ऐलावादी ने कहा कि राह गु्रप फाउंडेशन की यह पुस्तक वास्तव में दूसरों से अलग है। इसमें प्रदेश से जुड़ी तमाम जानकारियों को समायोजित किया गया है। उनके अनुसार इस पुस्तक से न केवल विद्यार्थियों इस पुस्तक से जहां विद्यार्थी प्रदेश के इतिहास से रुबरु होंगे, वहीं भविष्य में होने वाली विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में उन्हें इसका सीधा लाभ मिलेगा। इस पुस्तक को वैज्ञानिक सिद्धांतों के हिसाब से तैयार किया गया है। इससे विद्यार्थियों को बौद्धिक विकास भी होगा। साथ ही वे हरियाणवीं शब्दावली व संस्कृति के प्रत्येक पहलुओं को भी नजदीक से जान पाएंगे।
मैप से समझ सकेंगे बारीकी:-
राह गु्रप फाउंडेशन के हरियाणा को जानो प्रकल्प प्रभारी राकेश चराया के अनुसार राह गुु्रप फाउंडेशन की इस पुस्तक में हरियाणा प्रदेश में होने वाली वर्षा, मिट्टी, जलवायु, तापमान, भूकम्प संभावित क्षेत्रों, एन.सी.आर. में शामिल जिलों, डार्क जोन में तब्दील होते विभिन्न ब्लॉकों, विधानसभा व लोकसभा क्षेत्रों सहित डेढ़ दर्जन से अधिक विषयों को मानचित्रों व ग्राफिक्स के साथ दर्शाया गया है। वो भी पूर्णरुप से रंगीन। इससे विद्यार्थी प्रदेश के प्रत्येक जिले व दूसरे गहन विषयों को आसानी से समझ सकेंगे।
प्रतियोगी परीक्षाओं में भी वरदान साबित होगी यह पुस्तक
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी धनपत सिंह के अनुसार ‘हरियाणा को जानो’ पुस्तक प्रतियोगी परीक्षाओं में अभ्यार्थियों के लिए वरदान साबित होगी। इस पुस्तक को सीबीएसई, एचबीएसई और केन्द्रीय बोडऱ् से जुड़े विद्यालयों के विद्यार्थियों को संस्कृति से रुबरु करवाने के साथ-साथ के विशेष ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। सामान्य पाठकों के लिए अनेक रूचिकर तथ्यों और दुर्लभ जानकारियों का भी समावेश किया गया है। जिससे कि उन्हें किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में भरपूर मदद मिलेगी।
विद्यार्थियों को होगा बड़ा लाभ:-
हरियाणा को जानो प्रकल्प प्रभारी राकेश चराया के अनुसार राह ग्रुप फाउंडेशन की इस पुस्तक से जहां विद्यार्थी प्रदेश के इतिहास से रुबरु होंगे, वहीं भविष्य में होने कॉम्पिटिशन एग्जाम में उन्हें इसका सीधा लाभ मिलेगा। इस पुस्तक को वैज्ञानिक सिद्धांतों के हिसाब से तैयार किया गया है। इससे विद्यार्थियों को बौद्धिक विकास भी होगा। साथ ही वे हरियाणवीं शब्दावली व संस्कृति के प्रत्येक पहलुओं को भी नजदीक से जान पाएंगे। इस पुस्तक में विद्यार्थियों के समझने के हिसाब से विशेष आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया गया है।
नाम मात्र मूल्य पर होगी उपलब्ध:-
सामाजिक संस्था राह ग्रुप फाउंडेशन की इस पुस्तक की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इस दूसरी पुस्तकों के मुकाबले इसका मूल्य बेहद कम रखा गया है। आमतौर पर किसी प्रकाशन की ब्लैक एण्ड वाईट पुस्तक का मूल्य भी 200 रुपये से कम नहीं होता। साथ ही अन्य प्रकाशन की पुस्तकों में चित्रों व मानचित्रों का उपयोग भी नहीं होता। राह संस्था ही ‘हरियाणा को जानो’ यह पुस्तक रंगीन है और इसका मूल्य मात्र 65 रुपये ही रखा गया है। यहां संस्था का मकसद हरियाणवीं संस्कृति का प्रचार व प्रसार करना है।