हरियाणा कांग्रेस लीगल डिपार्टमेंट प्रदेस कार्यकारिणी में नई नियुक्तियों की घोषणा

June 15, 2021

हरियाणा कांग्रेस लीगल डिपार्टमेंट प्रदेस कार्यकारिणी में नई नियुक्तियों की घोषणा

 पांच वाइस चेयरमैन के साथ साथ महासचिव व सचिव और एडवाइजरी कमेटी सदस्यों के पदों पर की नई नियुक्तिया

हिसार, 15 जून  रवि पथ :

हरियाणा कांग्रेस लीगल डिपार्टमेंट के प्रदेश चेयरमैन एडवोकेट लाल बहादुर खोवाल ने राज्यसभा सांसद व लीगल डिपार्टमेंट के राष्ट्रीय चेयरमेन विवेक तन्खा तथा हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष बहन कुमारी सैलजा के निर्देशानुसार प्रदेश कांग्रेस के संगठन को गति प्रदान करते हुए लीगल डिपार्टमेंट की कार्यकारिणी में अतिरिक्त नियुक्तियां की है। इसके तहत दस अधिवक्ताओं को राज्य कार्यकारिणी में शामिल किया गया है, वहीं अधिवक्ताओं को एडवाइजरी कमेटी में शामिल किया गया है।
एडवोकेट खोवाल ने लीगल डिपार्टमेंट पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए बताया कि सत्यजीत पिलानिया भिवानी, सुदीप सांगवान चरखीदादरी, कृष्ण कुमार देसवाल करनाल, दिलबाग चौधरी चंडीगढ़ तथा हरजीत यादव नारनौल को वाइस चेयरमैन की जिम्मेदारी सौंपी गई है, वहीं कमजीत दहिया चंडीगढ़, सतीश कुमार भुक्कल पानीपत और सुखदेव सिंह भौरिया चंडीगढ़ को महासचिव तथा दिनेश कुमार गुरूग्राम व प्रदीप कुंडू जींद को सचिव नियुक्त किया गया है। इसके अलावा रणधीर सिंह ढुल व रामपाल राणा कैथल को एडवाइजरी कमेटी में शामिल किया गया है। उन्हें नए पदाधिकारियों को सौंपी गई नई जिम्मेदारियों की बधाई दी और विश्वास जताया कि नवनियुक्त पदाधिकारी कांग्रेस पार्टी की नीतियों का अनुसरण करते हुए युवा नेता पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, बहन कुमारी सैलजा व राष्ट्रीय चेयरमैन सांसद विवेक तन्खा के निर्देशानुसार कमजोर पीडि़त व शोषित वर्ग की आवाज को प्रमुखता के साथ उठाएंगे तथा अंतिम व्यक्ति तक न्याय की लड़ाई लड़ेंगे। भाजपा सरकार जिस तरह से संविधान की मूल भावना के साथ छेड़खानी कर रही है जिसे रोकने का काम करेंगे तथा आम व्यक्ति को संविधान का पाठ पढ़ाने का काम करेंगे।


बॉक्स- डिपार्टमेंट का विकेंद्रीयकरण कर दिया नया संदेश
लीगल डिपार्टमेंट के चेयरमैन लाल बहादुर खोवाल ने गत 31 मार्च को डिपार्टमेंट की राज्य व जिला कमेटी की घोषणा की थी। इसमें प्रदेश के लगभग हर जिले के अधिवक्ताओं को शामिल किया था। पिछले तीन माह से यह डिपार्टमेंट कोरोना महामारी के इस दौर में जमीनी स्तर पर कार्य करते हुए पार्टी हाईकमान व जनता के बीच अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब हुआ है। वहीं अब नए अधिवक्ताओं को वाइस चेयरमैन व अन्य पदों के रूप में नियुक्त करते हुए उन्होंने डिपार्टमेंट का विकेंद्रीयकरण कर नया संदेश दिया है। इससे साफ जाहिर है कि अधिवक्ताओं की इस तेज तर्रार टीम की मार्फत कांग्रेस अब जमीनी स्तर पर अधिक मजबूत होती जा रही है।