हिसार में 3 दिवसीय गीता जयंती महोत्सव शुरू सुबह यज्ञ से हुई शुरुआत बीजेपी विधायक कमल गुप्ता रहे मौजूद

December 12, 2021

हिसार में 3 दिवसीय गीता जयंती महोत्सव शुरू
सुबह यज्ञ से हुई शुरुआत बीजेपी विधायक कमल गुप्ता रहे मौजूद

हिसार नगर निगम के आयुक्त अशोक गर्ग ने किया अवलोकन

हिसार रवि पथ :

राजकीय  महाविद्यालय हिसार के परिसर में तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2021 का शुभारंभ सुबह यज्ञ हवन के साथ किया गया।

इस अवसर पर हिसार से बीजेपी विधायक कमल गुप्ता मौजूद रहे। राजकीय महाविद्यालय हिसार में तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2021 का अवलोकन करने पहुंचे हिसार नगर निगम के आयुक्त अशोक गर्ग ने विभिन्न तरह की प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए सभी को गीता महोत्सव की बधाई दी। इस अवसर पर उनके साथ हिसार सीएमओ डॉ रत्ना भारती और डीआईपीआरओ सुरेंद्र सैनी भी मौजूद थे।
इस अवसर पर विभिन्न प्रकार की प्रदर्शनी लगाई गई जिन का अवलोकन हिसार नगर निगम के आयुक्त अशोक गर्ग ने किया।
उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए सभी को गीता के उपदेश को जीवन में अपनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि हरियाणा की धरती पर गीता का उपदेश दिया गया यह गौरव का विषय है।
उन्होंने तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के बारे में बोलते हुए कहा कि हिसार में भी यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी सांस्कृतिक धरोहर को बढ़ावा देने के लिए 3 दिन तक यह कार्यक्रम चलता रहेगा।
उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र में गीता का उपदेश दिया गया और यह जीवन की फ्लॉसपी है प्रत्येक व्यक्ति को गीता के महत्व को समझ कर अपने जीवन में अपनाना चाहिए।