उकलाना नीमा इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन

April 14, 2023

उकलाना नीमा इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन

सर्वसम्मति से डॉ. विचित्र कुमार को अध्यक्ष और डॉक्टर राजेश सिंगला को बनाया गया सचिव

उकलाना रवि पथ न्यूज:

उकलाना नीमा इकाई की एक मीटिंग 13 अप्रैल को लायंस भवन में हुई, जिसमें नीमा की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस मीटिंग में सर्वसम्मति से डॉ. विचित्र शर्मा को अध्यक्ष और डॉ. राजेश सिंगला को सचिव नियुक्त किया गया। सर्वसम्मति से पूरी कार्यकारिणी का चयन किया गया। इस कार्यकारिणी में डॉक्टर पंकज गर्ग को कोषाध्यक्ष, डॉक्टर जयभगवान राजलीवाल व डॉ. वीरेंद्र दिनोदिया को उपाध्यक्ष एवं पुनिया मेटरनिटी हॉस्पिटल की संचालिका डॉ. सीमा पूनिया को महासचिव की जिम्मेदारी दी गई। सभी नवनियुक्त अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव एवं कोषाध्यक्ष को गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर नवनियुक्त कार्यकारिणी ने नीमा इकाई उकलाना को विश्वास दिलाया कि वह अपने कार्य को बड़ी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निभाएंगे।

Tags: ,