ऐसे राष्ट्रीय पर्व हमें अपने देश के प्रति कर्तव्य और निष्ठा का एहसास करवाते हैं : डॉ. संजय गुप्ता

August 15, 2023

ऐसे राष्ट्रीय पर्व हमें अपने देश के प्रति कर्तव्य और निष्ठा का एहसास करवाते हैं : डॉ. संजय गुप्ता

उकलाना रवि पथ न्यूज :

नगर के आकर इंटरनेशनल प्ले स्कूल उकलाना में स्वतंत्रता दिवस समारोह बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर बच्चे भारत माता व फौजी आदि की ड्रेस में स्कूल प्रांगण में पहुंचे और स्टाफ के सहयोग से तिरंगा लहराया गया। सभी बच्चों ने तिरंगे को सलामी दी। इस मौके पर स्कूल चेयरमैन संजय गुप्ता ने सभी बच्चों को व क्षेत्र वासियों को स्वतंत्रता दिवस समारोह की शुभकामनाएं दी और कहां की ऐसे राष्ट्रीय पर्व हमें अपने देश के प्रति कर्तव्य और निष्ठा का एहसास करवाते हैं और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का संदेश देते हैं। इस मौके पर स्कूल संचालिका पिंकी गुप्ता, स्कूल कोऑर्डिनेटर वैशाली आहूजा, कल्पना जांगड़ा और सोनिया मैम आदि स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।

Tags: , , , ,