बरोदा विधानसभा क्षेत्र के सभी 54 गांवों के हजारों लोग प्रधानमंत्री मोदी के साथ सीधे जुड़े

October 25, 2020

घर घर तक पहुंची पीएम की मन की बात

बरोदा विधानसभा क्षेत्र के सभी 54 गांवों के हजारों लोग प्रधानमंत्री मोदी के साथ सीधे जुड़े

गोहाना रवि पथ :

बरोदा विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में आज का दिन बेहद खास रहा क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी के साथ विधानसभा क्षेत्र के सभी 54 गांव एक साथ एक डोर में माला की तरह पिरोए गए।
भाजपा ने एलसीडी स्क्रीन के जरिए सभी 54 गांवों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की “मन की बात” को हजारों लोगों के साथ सांझा किया। प्रधानमंत्री की 34 मिनट की मन की बात को सभी उम्र के लोग बेहद संजीदगी के साथ देखते और सुनते रहे।
प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात को पहली बार इतने बड़े पैमाने पर पूरे विधानसभा क्षेत्र के सभी गांवों के साथ सांझा किया गया और जनता के साथ सीधा संवाद कायम करने का अनूठा कार्य किया गया।
भारतीय जनता पार्टी ने सकारात्मक राजनीति की लाइन को बड़ा करते हुए प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात को आम जनता तक पहुंचाने का काम किया और उनका संदेश घर-घर तक पहुंचाने की व्यवस्था की।


उप चुनाव के प्रचार में पहली बार बरोदा के कार्यों या वायदों की बजाए देश में हो रहे बेहतरीन कार्यों को जनता के साथ प्रधानमंत्री मोदी ने सांझा किया और उनके सकारात्मक चर्चा का सीधा प्रभाव लोगों के दिलों की गहराई में उतरता हुआ नजर आया।
हजारों लोग 34 मिनट तक प्रधानमंत्री मोदी के साथ जुड़े रहे और उनकी एक- एक बात को ध्यान से सुनते रहे। प्रधानमंत्री मोदी के साथ यह जुड़ाव बरोदा विधानसभा क्षेत्र के लोगों को हमेशा याद रहेगा। भाजपा ने सकारात्मक सियासत की एक अलग पहल करके आज जनता के साथ अलग तरीके से जुड़ने के काम को अंजाम दिया जो चुनावी राजनीति से अलग लोगों के साथ जुड़ने का नया मुकाम बना गया।