खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 का शुभारंभ करने पहुंचे अमित शाह

June 4, 2022

खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 का शुभारंभ करने पहुंचे अमित शाह

 चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष धनखड़ ने गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत

खेलों से युवाओं मेंं पैदा होती है राष्ट्रप्रेम की भावना -बोले धनखड़

चंडीगढ़, 4 जून रवि पथ :

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वर्तमान में देश के गृह मंत्री अमित शाह का शुक्रवार को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर हरियाणा भाजपा अध्यक्ष औमप्रकाश धनखड़ ने प्रदेश संगठन की ओर से जोरदार अभिनंदन किया। गृह मंत्री श्री शाह खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 का शुभारंभ करने पंचकूला पहुंचे हैं। धनखड़ ने कहा कि देश के ओलंपिक खेल कहे जाने वाले चतुर्थ खेलो इंडिया यूथ गेम्स -2021 का खेलों के हब हरियाणा की पवित्र धरा पर आयोजित होना प्रत्येक हरियाणवी के लिए गौरव व गर्व की बात है। खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 का शुभारंभ देश के गृह मंत्री अमित शाह जी के कर कमलों से होना प्रत्येक भागीदार खिलाड़ी के लिए गौरव के पल हैंं।
धनखड़ ने कहा कि इन यूथ खेलों में देश भर से साढ़े आठ हजार से ज्यादा युवा खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। युवा खिलाड़ी अपने -अपने खेल में दम -खम दिखाएंगे, साथ ही हरियाणा की संस्कृति, खान-पान और आतिथ्य से भी रूबरू होंगे। धनखड़ ने कहा कि इस तरह के आयोजन होने से खेल-खिलाडिय़ों को प्रोत्साहन मिलता है। एक-दूसरे की संस्कृति सीखने को मिलती है। इससे राष्ट्रप्रेम की भावना पैदा होती है। उन्होंने कहा कि उनका विश्वास है कि हरियाणा की पवित्र धरा से हर खिलाड़ी कुछ न कुछ जरूर अच्छी यादें यहां से लेकर जाएगा। इन खेलों के आयोजन से हरियाणा की खेल संस्कृति को देश मेंं नई पहचान मिलेगी।