कॉमनवेल्थ गेम 2022 में भारतीय महिला हॉकी टीम के कांस्य पदक जीतने पर समाजसेवी योगराज शर्मा ने लड्डू बांटे ।

August 8, 2022

भारतीय महिला हॉकी टीम के शानदार खेल व भारतीय महिला हॉकी टीम की कैप्टन गोलकीपर सविता पूनिया के शानदार उत्कृष्ट प्रदर्शन की बदौलत

कॉमनवेल्थ गेम 2022 में भारतीय महिला हॉकी टीम के कांस्य पदक जीतने पर समाजसेवी योगराज शर्मा ने लड्डू बांटे ।

हिसार 8 अगस्त  रवि पथ :

,भारतीय महिला हॉकी टीम के शानदार खेल व भारतीय महिला हॉकी टीम की कैप्टन गोलकीपर सविता पूनिया के शानदार उत्कृष्ट प्रदर्शन की बदौलत कॉमनवेल्थ गेम 2022 में भारतीय महिला हॉकी टीम के कांस्य पदक जीतने पर समाजसेवी योगराज शर्मा ने लड्डू बांटे । इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉक्टर योगेश बिदानी , राजेंद्र सपरा, राज पराशर , सुभाष ढींगड़ा, संजय सेहरा ,गोविंद बंसल, कश्मीरी लाल रावलवासिया, उपस्थित रहे। यह जानकारी हिसार हॉकी खेल व खिलाड़ियों की खेल सुविधाओं के लिए प्रयासरत समाजसेवी योगराज शर्मा ने जारी प्रेस रिलीज में दी। समाजसेवी योगराज शर्मा ने कहा कि भारतीय महिला हॉकी टीम को भारतीय महिला हाकी टीम के शानदार खेल के प्रदर्शन की बदौलत कॉमनवेल्थ गेम 2022 में कांस्य पदक जीतने पर भारतीय महिला हॉकी टीम को ढेर सारी बधाई। इस जीत से हर देशवासी को उत्सव मनाने का एक अवसर मिला है। आप सभी की मेडल यात्रा भविष्य में भी यूँ ही जारी रहे।हर भारतवासी की दुआएं और आशीर्वाद भारतीय महिला हॉकी टीम के साथ है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल व भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान व हरियाणा के खेल मंत्री सरदार संदीप सिंह कि खेेल पॉलिसी की बदौलत हरियाणा केे खिलाड़ी कॉमनवल्थ गेमस 2022 में मेडल जीतकर हरियाणा म भारत का नाम रोशन कर रहेे हैं।