हवालात का ताला तोड़कर आरोपी फरार, तीन पुलिसकर्मियों पर केस

August 14, 2021

हवालात का ताला तोड़कर आरोपी फरार, तीन पुलिसकर्मियों पर केस

 रवि पथ :

करीब नौ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को फिर से काबू कर लिया। इसके बाद जीआरपी थाना पुलिस ने मौक पर तैनात मुंशी, ड्यूटी इंचार्ज व संतरी के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया गया।

रोहतक जीआरपी थाने से फिल्मी अंदाज में एक आरोपित फरार हो गया। शुक्रवार अलसुबह उसने हवालात का ताला तोड़ा और जीआरपी के जवानों की आंखों में धूल झोंककर भाग निकला। पुलिस ने उसे चैन स्नेचिंग के आरोप में पकड़ा था। करीब नौ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद एसआई राजपाल और उनकी टीम ने उसके घर के एरिया से उसे फिर से काबू कर लिया। आरोपित को काबू करने के बाद जीआरपी थाना पुलिस ने मौक पर तैनात मुंशी, ड्यूटी इंचार्ज व संतरी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बाद आरोपित को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत भेज दिया गया। सुबह 6 बजे ताला तोड़कर हुआ फरार रात को जीआरपी थाना की हवालात में आरोपित को बंद कर दिया गया। शुक्रवार को दिन में दो बजे आरोपित को कोर्ट में पेश किया जाना था। लेकिन आरोपित ने सुबह 6 बजे हवालात का ताला तोड़कर मौके से फरार हो गया। जिसके बाद थाने में हड़कंप मच गया। थाना पुलिस ने तुंरत उच्च अधिकारियों को सूचित किया व आरोपित की तलाश शुरू की। आरोपित करीब 10 घंटे बाद बालकनाथ काॅलोनी से काबू कर लिया गया। जीआरपी थाना पुलिस ने 25 जुलाई को बिहार के छपरा जिला निवासी चंदन कुमार की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ चेन स्नेचिंग व मोबाइल छीनने का मामला दर्ज किया था। मामले का एक आरोपित शहर की बालक नाथ काॅलोनी निवासी भारत को बृहस्पतिवार देर रात पुलिस के हत्थे चढ़ गया। रात को जीआरपी थाना की हवालात में आरोपित को बंद कर दिया गया। शुक्रवार को दिन में दो बजे आरोपित को कोर्ट में पेश किया जाना था। लेकिन आरोपित ने सुबह 6 बजे हवालात का ताला तोड़कर मौके से फरार हो गया। जिसके बाद थाने में हड़कंप मच गया। थाना पुलिस ने तुंरत उच्च अधिकारियों को सूचित किया व आरोपित की तलाश शुरू की। आरोपित करीब 10 घंटे बाद बालकनाथ काॅलोनी से काबू कर लिया गया। जीआरपी थाना पुलिस ने 25 जुलाई को बिहार के छपरा जिला निवासी चंदन कुमार की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ चेन स्नेचिंग व मोबाइल छीनने का मामला दर्ज किया था। मामले का एक आरोपित शहर की बालक नाथ काॅलोनी निवासी भारत को बृहस्पतिवार देर रात पुलिस के हत्थे चढ़ गया। तीन पर गिरी लापरवाही की गाज घटना के समय जीआरपी थाना में तैनात मुंशी इएसआई कपूर सिंह, ड्यूटी इंचार्ज राजबीर व एसपीओ देवेंद्र के खिलाफ ड्यूटी में लापरवाही बरतने का मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं आरोपित के खिलाफ भी हवालात तोड़कर भागने का मामला दर्ज किया गया है। आरोपित तीन कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू हो गई।