गृह मंत्री के फर्जी ट्वीट के जरिए लॉकडाउन बढ़ाने की अफवाह फैलाने के आरोप में दो गिरफ्तार
चंडीगढ़, 18 मई रवि पथ –
हरियाणा पुलिस द्वारा गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज के नाम से प्रदेश में लॉकडाउन बढाने बारे फर्जी ट्वीट करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान टूंडला मंडी, अंबाला निवासी प्रहलाद और सुंदरनगर, यमुनानगर के रोहित नागपाल के रूप में हुई है।
पुलिस ने प्रहलाद को अंबाला से जबकि रोहित को यमुनानगर जिले से गिरफ्तार किया है।
सोशल मीडिया पर प्रसारित फर्जी ट्वीट में दावा किया गया था कि हरियाणा में लाकॅडाउन अवधि 20 मई तक बढ़ा दी गई है।
गिरफ्तार आरोपितों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। मामले में तफतीश जारी है।