इंसान ही नही अपितु हर जीव के लिए डॉक्टर की भूमिका महत्वपूर्ण : विनोद सिंगला

July 1, 2020

इंसान ही नही अपितु हर जीव के लिए डॉक्टर की भूमिका महत्वपूर्ण : विनोद सिंगला

हिसार रवि पथ 1 जुलाई 2020 : डॉक्टर न केवल इंसानों के जीवन में, बल्कि हर जीव के जीवन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। चूडामणी हिसार के हृदय रोग विशेषज्ञ गोल्ड मेडलिस्ट डॉ विनोद सिंगला ने आज राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर बधाई देते हुए यह बात कहीं। उन्होंने कहा कि हम कह सकते हैं कि अगर पृथ्वी पर कोई और देवता है तो वह डॉक्टर है। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि आज डॉक्टरों का दिन है जिसे हम डॉक्टर डे के रूप में मनाते है।

डॉ विनोद ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत में डॉक्टरों का दिन जुलाई 1 को मनाया जाता है। यह वास्तव में भारत के महान चिकित्सक डॉ बिधान चंद्र रॉय के सम्मान में मनाया जाता है। वे पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री भी थे और उन्होंने इस क्षेत्र में कई योगदान दिए हैं। उनका जन्म 1 जुलाई 1882 में बिहार के पटना जिले में हुआ था।

सिंगला ने कहा कि उन्होंने ने कोलकाता में चिकित्सा शिक्षा पूर्ण करने के बाद डॉ राय ने एमआरसीपी और एफआरसीएस कि उपाधि लदंन में प्राप्त की। उन्हें 4 फरवरी 1961 को देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार, भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।1911 में उन्होंने भारत में चिकित्स्कीय जीवन की शुरुआत की।

इस के बाद वे कोलकता के मेडिकल कॉलज में व्याख्याता बने। उनकी ख्याति एक शिक्षक और चिकित्सक रूप में ही नहीं बल्कि, स्वतंत्रता सेनानी के रूप में महात्मा गांधी जी के साथ असहयोग आंदोलन में शामिल होने के कारण बढ़ी।

भारतीय जनमानस के लिए प्रेम और सामाजिक उत्थान की भावना रॉय को राजनीति में ले आयी। वे भारतीय राष्ट्र कांग्रेस के सदस्य बने और बाद में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री का पद संभाला। डॉ रॉय कि जन्म दिवस को डॉक्टर्स डे के रूप में मनाया जाता है।

यह डॉक्टर दिवस हमारे जीवन में डॉक्टरों द्वारा निभाई गई भूमिका पर जोर देने का एक अच्छा प्रयास है। आज कल बदलती जमाने के साथ लोगों की सोच भी बदल रही हैं लेकिन कुछ ऐसे डॉक्टर्स भी है जो अभी भी डॉक्टर प्रोफेशन के रूप में सेवा भाव को जीवित रख रहे है।