केन्द्र व प्रदेश सरकार बाबा साहिब डॉ. भीम राव अम्बेडक़र के पदचिन्हों पर चलकर उनके सपनों को साकार करने का काम कर रही है- भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़।

April 14, 2023

केन्द्र व प्रदेश सरकार बाबा साहिब डॉ. भीम राव अम्बेडक़र के पदचिन्हों पर चलकर उनके सपनों को साकार करने का काम कर रही है- भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़।

गांव पंजलासा में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम, बड़ी संख्या उमड़े लोग ।

कार्यक्रम के मुख्यतिथि रहे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, विशेष अतिथि रहे विधायक धनश्याम दास अरोडा तथा अध्यक्षता की भाजपा जिला प्रधान राजेश बतौरा ने।

नारायणगढ़, 14 अप्रैल रवि पथ :

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने बाबा साहेब डॉ. भीम राव अम्बेडक़र को भारतीय सविधान का शिल्पकार बताते हुए कहा कि बाबा साहब ने समाज के सबसे गरीब और वंचित वर्गो के लाखों लोगों को आशा दी है। उनकी जीवनी को सब पढें। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ गांव पंजलासा में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर डॉ. बी.आर. अम्बेडक़र चेरिटेबल फाउंडेशन व ग्राम पंचायत पंजलासा द्वारा आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम को बतौर मुख्यतिथि सम्बोंधित कर रहे थे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रधान राजेश बतौरा ने की तथा विशेष अतिथि के तौर पर जिला अम्बाला के प्रभारी एवं विधायक धनश्याम दास अरोड़ा ने की। कार्यक्रम के शुभारम्भ अवसर पर मुख्यतिथि व अन्य अतिथियों ने डॉ. भीमराव अम्बेडक़र के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्वलित कर उन्हें नमन किया और सभी को डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती की बधाई दी।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि आज बाबा साहिब के जीवन व काम को समझने की जरूरत है। वह उस समय विकट परिस्थितयों में लंदन तक पढे। उन्होने ज्ञान को अर्जित किया। उनकी लाईब्रेरी में 50 हजार किताबें थी और हमारे पास हमारी नीजी लाईब्रेरी में 10 किताब तो होनी चाहिए। बाबा साहिब की जीवनी को सब पढे। उन्होने कहा था कि शिक्षित बनो और फिर संघर्ष करो। हमारा सबसे पहला काम उनके जीवन को पढने का है। वह खुद ही महान नहीं बने ब्लकि देश का भला कर गए। एक बार नहीं जिन्दगी भर के लिए भला कर दिया। संविधान के माध्यम से बाबा साहिब बहुत बार हमारे जीवन में मदद करते हैं। बाबा साहिब के विचार परिवर्तन लाते हैं। उन्होंने कहा कि संविधान के माध्यम से जिन्दगियां बदली है। आज भाजपा की केन्द्र व राज्य सरकार की नितियों से देश की व्यवस्थाएं उसी सविधान के तहत चल रही है। जो सविधान बाबा साहिब ने देश को दिया। यह दिन समानता दिवस के नाम पर भी मनाया जाता है। बाबा साहिब ने शिक्षा पर जोर दिया। देश की केन्द्र व राज्य सरकार बाबा साहिब के पदचिन्हों पर चलकर काम कर रही है। एस.सी. व बी.सी.समाज के लिए बहुत सी योजनाएं चल रही है जिनका लाभ लोगों को मिल रहा है।

बाबा साहिब के नाम से एक लाईब्रेरी गांव पंजलासा में बनवाने के लिए उन्होंने 21 हजार रूपए देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि बाबा साहिब ने अज्ञान को दूर किया और वह भारत माता से जुडक़र रहे। रामायण लिखने का काम करने वाले महर्षि बाल्मिकी जी है रामराज की परिभाषा भी बाल्मिकी जी ने दी। रामराज वह है जिसमें कोई दुखी ना हो सब समान हो। इसी प्रकार संत शिरोमणी गुरू रविदास जी व कबीर जी से बडा कोई संत नहीं है। हर आदमी अपने अन्दर की चेतना को पहचानो।
केन्द्र की मोदी सरकार व प्रदेश की मनोहर सरकार बाबा साहिब के विचारों पर चलकर काम कर रही है। कांग्रेस के समय में गैस भी सिफारिश से मिलती है। उज्ज्जवला योजना के तहत पात्र महिलाओं को गैस कनैक्शन दिये गये है। कोरोना से बचाव हेतू नि:शुल्क वैक्सीन लगाई गई है। हर घर में नल से जल पहुंचाने का काम किया। आज हर घर में शौचालय है। मोदी जी ने पानीपत में आकर बेटी बचाओं-बेटी पढाओं अभियान की शुरूआत की थी। आज हरियाणा में 1000 लडकों के पीछे 927 लडकियां हैं।
प्रधानमंत्री  मोदी जी ने जो योजनाए बनाई वह बाबा साहिब की सोच के अनुरूप है। समानता आए। सरकार भीम एप्प चलाया है। कहीं पैसा भेजना हो बाबा साहिब की एप्प पर हो जाता है। कांग्रेस संविधान बचाओ रैली कर रही है जिसने संविधान को ना मानकर लोगों को जेल में डाला था। बाबा साहिब के विरोध के बावजूद कांग्रेस ने संविधान में धारा 370 जैसी धाराओं को जोडा था। बाबा कामन सिविल कोड के पक्षधर थे, कांग्रेस ने नहीं माना । बाबा साहिब की भावना के अनुरूप धारा 370 के तोडा मोदी सरकार ने। बाबा साहिब से जुड़े पंच तीर्थ का विकास मोदी सरकार ने किया है । हरियाणा कांग्रेस ने अनुसूचित जाति वर्ग से आने वाले दो अध्यक्षों का कार्यकारिणी तक नहीं बनाने दी , तीसरे भी प्रतीक्षा कर रहे हैं ।
कांग्रेस की नौंटकी से बचना है। यह परिवारवादी है। इन्होने बाबा साहिब को लोकसभा में नहीं आने दिया। कांग्रेस उनके खिलाफ षडयन्त्र करती रही। आज आयुष्मान कार्ड चिरायु कार्ड के माध्यम से गरीब परिवारों का मुफ्त ईलाज हो रहा है। उन्होंने कहा कि सब लोग बाबा साहिब के दिखाये मार्ग पर चलो। जिस घर में एक नौकरी नहीं है उस घर में नौकरी देने का काम भाजपा सरकार ने किया। सबकी मदद करो। महात्मा ज्योति बा फूले ना होते तो आज महिलाएं ना पढ पाती। विरोध हुआ घर से निकलवा दिया। फिर लडकियों को पढाया। बाबा साहिब के द्वारा अनणित काम किये गये है जिन्हें गिनवाया नहीं जा सकता हैं। उन्होंने कहा कि उनके सामने जो मांगे रखी गई है जिनमें प्रमुख तौर पर पंजलासा के स्कूल को संस्कृति माडल स्कूल बनाने, मिनी स्टेडियम बनवाने, सैन माजरा व बरसुमाजरा तक पक्का रोड बनाने जैसी जो मांगें रखी गई है वह सभी मांगों सरकार तक पहुंचाकर पूरी करवाने का प्रयास करेंगें।
इस अवसर पर विधायक धनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के आदर्शो पर चलकर उनके सपनों को साकार कर रही है। उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर का जीवन ओर संघर्ष हमें प्रेरणा देने का काम करता है।
भाजपा जिला प्रधान राजेश बतौरा ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडक़र को नमन करते हुए कहा कि हमें बाबा साहब के जीवनी से अपने बच्चों को अवगत करवाये और उन्हें शिक्षित करें। जिससे कि वे समाज व देश के नवनिर्माण में अपना योगदान दे पाए। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ जब समाज एकजूट होगा तो देश भी तरक्की करेगा। उन्होने कहा कि वे अम्बेडकर भवन पंजलासा के लिए मुख्यमंत्री हरियाणा से 11 लाख रूपए दिलवाने का प्रयास करेगें।
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड को फूलों की बड़ी, पगड़ी व शॉल ओढाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्र में बच्चों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर राजेश लाडी चैयरमैन जिला परिषद अम्बाला, संजीव पंजलासा जिला अध्यक्ष एस.सी.मोर्चा भाजपा, सुरेन्द्र राणा पूर्व जिला परिषद चेयरमैन, अमित अग्रवाल जिला उपाध्यक्ष भाजपा अम्बाला, राकेश बिन्दल वरिष्ठ भाजपा नेता, सुमन सैणी जिला कार्यकारणी सदस्य, राजबीर बराडा पूर्व विधायक, गौरव जौली सदस्य ब्लाक समिति नारायणगढ, सुरेश पाल जिला उपाध्यक्ष एस.सी.मोर्चा भाजपा, रमेश पाल नहौनी उपाध्यक्ष बी.सी.मोर्चा भाजपा, अशोक साहनी सदस्य श्रम कल्याण बोर्ड, कृष्ण राणा महामंत्री भाजपा अम्बाला, शीशपाल अध्यक्ष डॉ.भीमराव अम्बेडकर चैरिटेबल फाऊडेशन पंजलासा, राजबीर सिंह जिला अध्यक्ष बी.सी.मोर्चा भाजपा अम्बाला, हन्नी पाहवा बराडा, अमित वालिया, अनिल राणा जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा भाजपा, मांगे राम पंजेल, सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन नरेन्द्र राणा कुराली, अम्बेडकर फाउंडेशन पंजलासा के प्रधान शिवपाल, चेयरमैन जोगिन्द्र सिंह, सरपंच नीतू रानी आदि मौजूद थे।
कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए। नीतू रानी सरपंच पंजलासा ने गांव की मांगों का एक मांगपत्र भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड को सौंपा।

Tags: ,