डीआईपीआरओ बनने पर अधिकारियों-कर्मचारियों ने दी सत्यपाल सिंह को भावभीनी विदाई

October 6, 2020

डीआईपीआरओ बनने पर अधिकारियों-कर्मचारियों ने दी सत्यपाल सिंह को भावभीनी विदाई

हिसार, 06 सितंबर रवि पथ :

जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी कार्यालय में एआईपीआरओ के पद पर नियुक्त सत्यपाल सिंह का डीआईपीआरओ के पद पर चयन होने पर कार्यालय के अधिकारियों व कर्मचारियों ने उनके सम्मान में विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर विभाग के उपनिदेशक डॉ. साहिब राम गोदारा व जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी सुरेंद्र सैनी सहित सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।
सम्मान कार्यक्रम में अधिकारियों व कर्मचारियों ने सत्यपाल सिंह को भावभीनी विदाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उल्लेखनीय है कि एआईपीआरओ सत्यपाल सिंह का चयन एचपीएससी द्वारा जिला सूचना एवं जनसपंर्क अधिकारी के पद पर किया गया है जिसके उपरांत उन्होंने हॉल ही में चंडीगढ़ मुख्यालय में ज्वाईन किया है।
विभाग के उप-निदेशक डॉ. साहिब राम गोदारा ने सत्यपाल सिंह द्वारा विभाग को अब तक दी सेवाओं और कार्यों पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सत्यपाल सिंह ने एआईपीआरओ के रूप में अपनी ड्यूटी का पूरी निष्ठïा व लग्र के साथ निर्वहन किया। उन्होंने बताया कि सत्यपाल सिंह ने हिसार के अलावा भिवानी व फतेहाबाद में भी अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया।
जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी सुरेंद्र सिंह सैनी ने भी सत्यपाल सिंह को उज्ज्वल भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सत्यपाल सिंह का कार्य बेहतरीन व सेवाएं काफी सरहानीय रहीं। वे पिछले साढ़े 3 वर्षों से हिसार कार्यालय में कार्यरत रहे और अब हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा उनका चयन डीआईपीआरओ के पद पर किया गया है जो उनकी मेहनत व लगन का परिचायक है।
इस मौके पर सूचना केंद्र सहायक राज कुमार, लेखाकार सतीश कुमार, डीआई वीरेंद्र कुमार, लिपिक सत्यवीर एवं ऑपरेटर सतीश कुमार सहित कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।