वैक्सीनेशन अभियान : जिले में अभी तक कुल 18 लाख 89 हजार 500 वैक्सीन डोज दी गई

January 3, 2022

वैक्सीनेशन अभियान : जिले में अभी तक कुल 18 लाख 89 हजार 500 वैक्सीन डोज दी गई

हिसार, 03 जनवरी  रवि पथ :

कोरोना महामारी की तीसरी लहर के खतरों को सीमित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में सघन वैक्सीनेशन अभियान लगातार जारी है। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ तरूण ने बताया कि अभियान के तहत अभी तक कुल 18 लाख 89 हजार 500 वैक्सीन डोज दी जा चुकी है।
उन्होंने बताया कि 11 लाख 35 हजार 42 लोगों को वैक्सीन की प्रथम डोज तथा 7 लाख 53 हजार 839 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी जा चुकी है। 14 हजार 571 हेल्थ केयर वर्कर्स ने वैक्सीन की पहली डोज तथा 14 हजार 419 ने दूसरी डोज ली है। इसी प्रकार से 8 हजार 778 फ्रंट लाइन वर्कर ने वैक्सीन की पहली डोज तथा 8 हजार 658 ने दूसरी डोज ली है। 60 वर्ष से ऊपर के 1 लाख 58 हजार 243 नागरिकों ने पहली डोज तथा 1 लाख 13 हजार 811 लोगों ने दूसरी डोज भी ली है। इसी तरह से 45 से 60 आयु वर्ग के 2 लाख 49 हजार 566 लोगों ने प्रथम डोज तथा 1 लाख 82 हजार 727 लोगों ने दूसरी डोज ले ली है। 18 से 44 आयु वर्ग के 7 लाख 4 हजार 503 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज तथा 4 लाख 34 हजार 224 ने दूसरी डोज ली है।