लोटस स्कूल में धूमधाम से मनाया गया हिंदी दिवस

September 14, 2022

लोटस स्कूल में धूमधाम से मनाया गया हिंदी दिवस

श्रुतलेख और हिंदी कविता प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

रवि पथ न्यूज़ :

उकलाना नगर के लोटस इंटरनेशनल स्कूल में हिंदी दिवस बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। स्कूल प्रिंसिपल आरती कुनर ने जानकारी देते हुए बताया कि हिंदी दिवस के अवसर पर विद्यालय में बच्चों के लिए भिन्न-भिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में मुख्य रूप से श्रुतलेख प्रतियोगिता और हिंदी कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा है और हमें अपनी राष्ट्रभाषा का पूर्ण ज्ञान होना चाहिए। जिसके लिए अपने पाठ्यक्रम से संबंधित हिंदी विषय के साथ साथ हमें और भी जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इन प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य भी बच्चों के अंदर हिंदी भाषा के प्रति लगाव और जानकारी को बढ़ाना ही है। स्कूल चेयरमैन महेंंद्र कुनर और प्रिंसिपल आरती कुनर ने कक्षा प्रभारियों के साथ मिलकर विजेता विद्यार्थियों को स्टार लगाकर सम्मानित किया और उनकी हौसला अफजाई भी की।