युगपुरुष थे ताऊ देवीलाल : नीतू सिंह

September 18, 2022

युगपुरुष थे ताऊ देवीलाल : नीतू सिंह

देश के सभी दलों के सभी नेताओं को मनाना चाहिए सम्मान दिवस : मलिक

आस्ट्रेलिया, ब्रिस्बेन रवि पथ  :- इनेलो पार्टी के सिपाही और हरियाणा के हांसी के गांव उमरा की बेटी नीतू सिंह मलिक ने ताऊ देवीलाल के 109 वें जन्म दिवस को लेकर एक बयान जारी करते हुए कहा कि ताऊ देवीलाल युगपुरुष थे। ऐसे युगपुरुष कई सदियों में एक बार जन्म लेते हैं। उन्होंने कहा कि यह सम्मान दिवस केवल इनेलो पार्टी द्वारा ही नहीं बल्कि देश के सभी दलों के सभी नेताओं को मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ताऊ देवीलाल किसी जाति या धर्म विशेष के नहीं थे बल्कि पूरे देश के किसान, मजदूर, व्यापारी, कर्मचारी के हितैषी थे वे सभी के हितों के बारे में सोचने और अच्छा करने वाले व्यक्तित्व थे।
ऑस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन में रह रही इनेलो पार्टी की सिपाही नीतू सिंह मलिक ने फतेहाबाद में आयोजित सम्मान दिवस को लेकर कहा कि वह इस सम्मान दिवस में पहुंच तो नहीं सकती लेकिन उनकी शुभकामनाएं सभी के साथ हैं। उन्होंने कहा कि इस सम्मान दिवस के अवसर पर उनके गांव में भी ताऊ देवीलाल के 109 वें जन्मदिवस पर लड्डू बांटकर सम्मान दिवस मनाया जाएगा और गांव से बड़ी भारी संख्या में लोग फतेहाबाद सम्मान दिवस में पहुंचेंगे जिसके लिए उन्होंने अपने साथियों की जिम्मेदारी भी लगा दी है। नीतू सिंह ने कहा कि हल्का हांसी से हजारों की संख्या में लोग फतेहाबाद में आयोजित सम्मान दिवस में शिरकत करेंगे वहीं पूरे हरियाणा से लाखों की संख्या में इस सम्मान दिवस पर ताऊ को नमन करने और उनकी नीतियों को आगे बढ़ाने के लिए युवा, महिला बुजुर्ग छात्र पहुंचेंगे।
नीतू सिंह ने कहा कि यह सम्मान दिवस प्रदेश और देश की राजनीति के लिए भी एक बड़ा आगाज करने वाला होगा। फतेहाबाद में 25सितंबर को यहां से देश और प्रदेश की नई राजनीति के नए रास्ते खुलेंगे और ताऊ देवीलाल के सपनों का भारत होगा ताऊ देवीलाल के सपनों का हरियाणा होगा।