दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का निधन

July 20, 2019

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का निधन

रवि पथ ब्यूरो नई दिल्ली 20 जुलाई 2019

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। शनिवार सुबह उन्हें दिल्ली के एक्सकॉर्ट्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दोपहर 3।30 बजे उन्होंने अंतिम सांस लीं।

शीला दीक्षित दिसंबर 1998 से दिसंबर 2013 तक दिल्ली की तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकी थीं। मुख्यमंत्री रहने के बाद शीला दीक्षित केरल की राज्यपाल भी रह चुकी थीं। वर्तमान में वे दिल्ली प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष थी।