ब्राह्मण सभा के पूर्व महासचिव बालकृष्ण शास्त्री का देहांत

December 11, 2020

ब्राह्मण सभा के पूर्व महासचिव बालकृष्ण शास्त्री का देहांत

नरवाना, 11 दिसंबर  रवि पथ :

शहर के ब्राह्मण सभा के पूर्व महासचिव बालकृष्ण शास्त्री का बुधवार रात्रि को देहांत हो गया वह पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। वीरवार को उनका दाह संस्कार किया गया जिसमें शहर के अनेक लोगों ने पहुंचकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। शास्त्री जी के परम मित्र हुड्डा मार्केट के प्रधान मास्टर किशोरी लाल बंसल ने बताया कि 72 वर्षीय शास्त्री जी सामाजिक कार्यों में सबसे आगे रहते थे।

बंसल ने बताया कि दिवंगत शास्त्री जी का जाना पुरे नरवाना के लिए अपूर्णीय क्षति है जिसकी भरपाई होना असम्भव है। बंसल ने बताया कि उनका समर्पण किसी से छुपा नहीं है सभी की हर संभव मदद करना हर किसी के सुख दुख में साथ देना उनकी आदत में सूमार था। बंसल ने बताया कि उन्होंने हमेशा भगवान में विश्वास रखा और गांधीवादी नीतियों पर चलकर अपने जीवन को जिया उन जैसे समाजसेवी का जाना असहनीय पीड़ा देता है। उनके निधन पर शहर की काफी सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं व गणमान्य लोगों ने शोक व्यक्त किया