उत्तर भारत में इस हफ्ते में आएंगे लगातार 3 प०वी०, सप्ताहांत में मैदानी इलाकों में बारिश देगी दस्तक:

January 16, 2022

उत्तर भारत में इस हफ्ते में आएंगे लगातार 3 प०वी०, सप्ताहांत में मैदानी इलाकों में बारिश देगी दस्तक:

रवि पथ न्यूज़ :

उत्तर भारत बीते 12 दिनों से धूप को तरस रहा है। क्योंकि पिछले हफ्ते हुए भारी बारिश के कारण मैदानी इलाकों में कोहरे के बनने की प्रक्रिया लगातार जारी है।

मैदानी इलाकों में बीते हफ्ते हुई बारिश के पहले की बादलवाही व बारिश के बाद कोहरे के न छंटने के कारण मैदानी इलाकों में कई जगहों पर 2 जनवरी के बाद से धूप नही निकल रही है। क्योकि कोहरा शाम को बनने लगता है और रात होते-2 गहराता जाता है। सुबह होने के साथ तापमान में आनी वाली हल्की बढ़ोतरी के साथ कोहरा ऊपर उठने लगता है औऱ धरती से उठी यह असीमित नमी आसमान में चढ़ने लगती है औऱ धुँध की मोटी चादर में तब्दील हो जाती है। जिसके कारण लगता है कि बादलवाही हो रखी है। लेकिन इस दिनों आसमान साफ रहा बस धुँध के कारण ऐसा लग रहा था जैसे घनी बादलवाही बीते 12-13 दिनों से छाई हुई है।

हालांकि आज इस मोटी कोहरे की परत टूटी है। क्योंकि एक कमजोर प०वी० इस समय पश्चिमी हिमालय के इलाकों पर मोजुद है। जिसके कारण कोहरे के बनने की एक कड़ी टूट गई है।
आने वाले कुछ दिनों में अब न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। जिसके कारण उत्तर भारत मे पड़ रही ठंड में कमी आएगी। साथ ही कोहरा, बादलवाही औऱ धूप का कभी आना व कभी न आना लगा रहेगा। सप्ताहांत में तीसरे हल्के सक्रिय प०वी० के कारण बारिश की गतिविधियां शुरू होगी।

उत्तर भारत मे इस हफ्ते 3 प०वी० आएंगे। 16, 17 को पहले प०वी० का असर रहेगा। 18, 19, 20 को दूसरे प०वी का प्रभाव रहेगा। 21, 22, 23, 24 को तीसरे व हल्के सक्रिय प०वी० का प्रभाव देखा जाएगा।

16 व 17 जनवरी:
पहला बेहद कमजोर प०वी० इस समय पाकिस्तान व साथ लगते इलाको पर मौजूद हैं। जिसके कारण आज औऱ कल जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश के उत्तरी इलाको औऱ उत्तराखंड के बिल्कुल उत्तरी पहाड़ी इलाकों में हल्की बर्फबारी व बारिश होगी।

मैदानी इलाकों में कई जगहों इस दौरान हल्की बादलवाही व ऊपरी स्तर के कोहरे की चादर छाई रहेगी। जो दोपहर से कई जगहों से हट सकती है। इस दौरान बारिश की उम्मीद नहीं है।

18 से 20 जनवरी:
एक अन्य प०वी० इस दौरान उत्तर भारत को प्रभावित करेगा। जोकि की प्रवर्ति में कमजोर ही होगा।

इस प०वी० के कारण लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड में बिखरी हुई हल्की से मध्यम बारिश व बर्फ़बारी होगी। कुछ एक जगह भारी बारिश/बर्फबारी होने की संभावना है।

पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश में इस दौरान मॉसम ठंडा व हल्की बादलवाही वाला रहेगा। बादलवाही के बीच कही-2 बूंदाबांदी होने की संभावना है। किसी बड़ी बारिश की कार्यवाही की कतई उम्मीद नहीं है।

राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात मे मॉसम साफ ही बना रहेगा। हालांकि हल्की बादलवाही भी इस दौरान देखने को मिल सकती है। इस दौरान इन राज्यो में कही-भी बारिश की उम्मीद नहीं है।

21 से 24 जनवरी :

एक औऱ प०वी० इस दौरान उत्तर भारत को प्रभावित करेगा। इस आगामी प०वी० के कारण एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पश्चिमी राजस्थान पर विकसित होगा। जो अरब सागर से नमी युक्त हवाए मैदानी इलाकों की तरफ भेजेगा।

इस आगामी WD के कारण जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड में अनेको जगह हल्की से मध्यम बारिश/बर्फबारी होगी। ऊंचे पहाड़ी इलाको पर मध्यम से भारी बारिश/बर्फ़बारी भी देखी जाएगी।

पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तरप्रदेश, बिहार, झारखंड में बिखरी हुई हल्की से मध्यम बारिश होगी। इस दौरान कहि-2 तेज़ बारिश के साथ ओलावृष्टि की गतिविधियों के होने की भी प्रबल संभावना है।
उत्तर छत्तीसगढ़, उत्तर मध्यप्रदेश, पश्चिमी मध्यप्रदेश (मालवा), गुजरात औऱ उत्तर-मध्य महाराष्ट्र मे बादलवाही के बीच हल्की बारिश की संभावना है।

उत्तर भारत मे इस बारिश के दौर के बाद ठंड की प्रचंडता बढ़ेगी। कोहरे व शीतलहर के साथ-2 न्यूनतम तापमान भी बड़े गोते खा सकता है। जिसके कारण मैदानी इलाकों में खासकर राजस्थान में पाला भी जम सकता है।