पूर्व लोकसभा सांसद व हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन

April 4, 2022

पूर्व लोकसभा सांसद व हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन

आम आदमी पार्टी परिवार में आपका स्वागत है अशोक जी, आज हरियाणा में भी एक ठोस तरीके से ‘आप’ की शुरूआत हो रही है- अरविंद केजरीवाल

 छात्र राजनीति से लेकर संसद तक का आपका राजनीतिक अनुभव निश्चित ही हरियाणा और देश भर में पार्टी संगठन के लिए काफ़ी मददगार साबित होगा- अरविंद केजरीवाल

आम आदमी पार्टी इस देश को बदलने का नाम है, अगर ये लोग कर लेते, तो हमारी जरूरत नहीं पड़ती- अरविंद केजरीवाल

इन लोगों ने देश के 75 साल बर्बाद कर दिए, तब इस देश के लोगों को एक नई पार्टी की तरफ देखना पड़ा- अरविंद केजरीवाल

आम आदमी पार्टी की पहले दिल्ली में सरकार बनी और अब पंजाब में सरकार बनी है – अरविंद केजरीवाल

मैं उम्मीद करता हूं कि आने वाले समय में हरियाणा के अंदर भी ‘आप’ की सरकार बननी चाहिए- अरविंद केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल मॉडल ऑफ़ गवर्नेंस व दिल्ली और पंजाब में ‘आप’ के शानदार काम से प्रभावित होकर पूरे देश से लोग आम आदमी पार्टी में हो रहे हैं शामिल- मनीष सिसोदिया

केजरीवाल मॉडल ऑफ़ गवर्नेंस व ‘आप’ के पूरे देश को भाईचारे व एकजुटता के साथ आगे लेकर जाने, शहीदों के इतिहास में विश्वास रखने की विचारधारा से प्रभावित होकर ज्वाइन की पार्टी- अशोक तंवर

ईमानदारी और मजबूती के साथ देश की तरक्की के लिए काम करने के लिए थामा भारत माता के लाल अरविंद केजरीवाल का हाथ- अशोक तंवर

पारंपरिक पार्टियों ने बनाया हरियाणा को खस्ताहाल, केजरीवाल मॉडल ऑफ़ गवर्नेंस लाकर हरियाणा को बनायेंगे खुशहाल- सुशील गुप्ता, सांसद, राज्यसभा

नई दिल्ली, 04 अप्रैल रवि पथ :

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में पूर्व सांसद एवं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने आज “आप” का दामन थाम लिया। ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि छात्र राजनीति से लेकर संसद तक का अशोक तंवर का राजनीतिक अनुभव निश्चित ही हरियाणा और देश भर में पार्टी संगठन के लिए काफ़ी मददगार साबित होगा। आम आदमी पार्टी इस देश को बदलने का नाम है। इन लोगों ने देश के 75 साल बर्बाद कर दिए। तब इस देश के लोगों को एक नई पार्टी की तरफ देखना पड़ा। आम आदमी पार्टी की पहले दिल्ली में सरकार बनी और अब पंजाब में सरकार बनी है। मैं उम्मीद करता हूं कि आने वाले समय में हरियाणा में भी ‘आप’ की सरकार बननी चाहिए। वहीं, ‘आप’ के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि अरविंद केजरीवाल मॉडल ऑफ़ गवर्नेंस व दिल्ली और पंजाब में ‘आप’ के शानदार काम से प्रभावित होकर पूरे देश से लोग आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं।

दिल्ली में केजरीवाल सरकार द्वारा स्कूल, अस्पताल, बिजली, पानी, सड़क, परिवहन आदि सहित जनहित के लिए किए जा रहे तमाम ऐतिहासिक कार्यों से प्रभावित होकर लगातार लोग ‘आप’ से जुड़ रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में पूर्व लोकसभा सांसद व हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने टोपी और पटका पहना कर उनका पार्टी में स्वागत किया। साथ ही, पत्रकार शिव प्रकाश शुक्ला, संदीप भारद्वाज एवं पार्षद विकास भारद्वाज भी पार्टी में शामिल हुए। इस मौके पर आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता भी मौजूद रहे।

डॉ. अशोक तंवर का आम आदमी पार्टी में स्वागत करते हुए ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि डॉ. अशोक तंवर जी आज आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर रहे हैं। मैं अशोक तंवर जी आम आदमी पार्टी में तहे दिल से स्वागत करता हूं। आज अशोक जी को चाहने वाले इतने सारे समर्थक और साथी यहां आए और आम आदमी पार्टी को ज्वाइन कर रहे हैं, उन सभी लोगों का भी तहे दिल से आम आदमी पार्टी में स्वागत करता हूं। मुझे आज खुशी है कि हरियाणा के अंदर भी एक ठोस तरीके से आम आदमी पार्टी की शुरूआत हो रही है। मैं उम्मीद करता हूं कि आने वाले दिनों में हरियाणा के अंदर आम आदमी पार्टी की सरकार बननी चाहिए। आम आदमी पार्टी एक तरह से पार्टी नहीं है। आम आदमी पार्टी इस देश को बदलने का नाम है। मैं हर जगह कहता हूं कि अगर ये लोग कर लेते तो हमारी जरूरत नहीं पड़ती। सारे लोग अपनी सुखी जिंदगी जी लेते। लेकिन इन्होंने नहीं किया। इन्होंने देश के 75 साल बर्बाद कर दिए। तब इस देश के लोगों को एक नई पार्टी की तरफ देखना पड़ा। आम आदमी पार्टी की पहले दिल्ली में सरकार बनी और अब पंजाब में सरकार बनी है। हमने दिल्ली में अच्छे काम किए। पंजाब में भी अच्छे काम कर रहे हैं। पंजाब में सरकार बने अभी 10 ही दिन हुए हैं। मुझे उम्मीद है कि अशोक तंवर जैसे साथी जुड़ेंगे तो हरियाणा में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी। आप सभी लोगों के आने से आम आदमी पार्टी को बहुत मजबूती मिली है। अशोक जी ने न केवल हरियाणा के स्तर पर, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी काफी काम किया है। आम आदमी पार्टी में आप सभी का बहुत-बहुत स्वागत है।

वही, पार्टी मुख्यालय में आज प्रेस वार्ता को संबोधित कर ‘आप’ वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी के काम, ईमानदारी छवि व केजरीवाल मॉडल ऑफ़ गवर्नेंस के साथ-साथ पंजाब में भी ‘आप’ सरकार आने और उसके कामों से प्रभावित होकर आज पूरे देश में एक नई उर्जा का संचार हो रहा है। उन्होंने कहा कि देशभर में लोग पारंपरिक पार्टियों व उनके कार्यशैली से त्रस्त हो चुके हैं और देश में बदलाव लाना चाहते हैं। इसलिए आज पूरे देश से लोग आम आदमी पार्टी में शामिल होकर बदलाव की इस क्रांति का हिस्सेदार बनना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि अशोक तंवर जी के पार्टी में शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिलेगी और उनके अनुभवों से हरियाणा में भी अरविंद केजरीवाल मॉडल ऑफ़ गवर्नेंस लाने में मदद मिलेगी।

इस मौके पर अशोक तंवर ने कहा कि आम आदमी पार्टी देश के आम लोगों के लिए लड़ाई लड़ रही है। मैंने अरविंद केजरीवाल मॉडल ऑफ़ गवर्नेंस व आम आदमी पार्टी के पूरे देश को भाईचारे व एकजुटता के साथ आगे लेकर जाने, शहीदों के इतिहास में विश्वास रखने की विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी ज्वाइन की है। उन्होंने कहा कि देश में चुनौतियाँ है, लेकिन आगे-जाने की अपार संभावना भी है। इसलिए आज ईमानदारी और मजबूती के साथ देश की तरक्की के लिए काम करने के लिए मैंने भारत माता के लाल अरविंद केजरीवाल का हाथ थामा है।

‘आप’ के राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता ने कहा कि अशोक तंवर जी के आने से आम आदमी पार्टी को हरियाणा में मजबूती मिलेगी। हम हरियाणा के खस्ताहाल पड़े व्यवस्था को बेहतर करने का काम करेंगे और जिस तर्ज पर दिल्ली में दिल्ली के लोगों के लिए काम किया गया है, गवर्नेंस के उस मॉडल को हरियाणा में भी लेकर आयेंगे और एक खुशहाल एवं सुनहरे हरियाणा का निर्माण करेंगे।

उल्लेखनीय है कि डॉ. अशोक तंवर ने कांग्रेस में कई बड़े पदों पर काम किया है। वे 5 सालों तक इंडियन यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके हैं साथ ही साथ हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष व सिरसा से लोकसभा सांसद भी रह चुके हैं।