कुरुक्षेत्र  में 19361 मरीज हरा चुके है कोरोना.

May 23, 2021

कुरुक्षेत्र  में 19361 मरीज हरा चुके है कोरोना

5 लोगों की हुई मौत। 87 नए केस आए सामने

कुरुक्षेत्र में 151 लोगों ने जीती कोरोना की जंग, कुरुक्षेत्र का रिकवरी रेट आंकड़ा बढक़र हुआ 91.86 प्रतिशत

कुरुक्षेत्र 23 मई रवि पथ :

कुरुक्षेत्र में कोरोना के मरीज तेजी के साथ ठीक होकर घर जा रहे है, इस जिले में अब तक 19361 मरीज कोरोना की जंग जीत चुके है। कोरोना के मरीजों का रिकवरी आकंड़ा बढकऱ 91.86 फीसदी पर पहुंच चुका है और रविवार को एक ही दिन में 151 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके है। इस समय जिले में महज 1429 मरीज ही एक्टिव है।
जिला सिविल सर्जन डा. संत लाल वर्मा ने कहा कि कुरुक्षेत्र में कोरोना की जंग जीतने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है, इससे कोरोना से रिकवरी केसों में सुधार में बढौतरी हो रही है। इस समय कुरुक्षेत्र में 91.86 फीसदी मरीज ठीक होकर घर जा चुके है। इतना ही नहीं कुरुक्षेत्र में सैम्पल पाजिविटी रेट 6.23 फीसदी है। इसके साथ-साथ कुरुक्षेत्र से 151 मरीजों को ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसके साथ-साथ कुरुक्षेत्र में कोरोना से संक्रमित 87 नए केस सामने आए है। इतना ही नहीं कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस से संक्रमित अब तक 19361 मरीज ठीक होकर घर लौट गए है। अहम पहलू यह है कि अभी तक लिए गए 339188 में से 317333 सैम्पलों की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है।


उन्होंने कहा कि कोरोना पाजिटिव गांव घमूरखेड़ी निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग, सैक्टर-3 कुरुक्षेत्र निवासी 74 वर्षीय बुजुर्ग, गांव हल्दरी कलसाना निवासी 53 वर्षीय व्यक्ति, गांव सोढी उमरी निवासी 65 वर्षीय व्यक्ति, गांव अढोण निवासी 62 वर्षीय बुजुर्ग की मृत्यु हो गई है। इस जिले में अब तक 21076 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस की जांच के लिए इस जिले से अब तक 339188 में से 317333 सैम्पल की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है। इनमें से 19310 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है और 286 कोरोना पाजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। इस प्रकार कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के 1429 एक्टीव केस है।