कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर 4 को उकलाना में

August 2, 2019

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर 4 को उकलाना में, बूथ सम्राट सम्मेलन में युवाओं को करेंगे सम्मानित

रवि पथ ब्यूरो उकलाना 2 अगस्त 19

कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर अशोक तंवर 4 अगस्त को उकलाना के आशीर्वाद गार्डन में बूथ सम्राट सम्मेलन को संबोधित करेंगे। हलका उकलाना के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बलराज सिंह सभरवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि हलका उकलाना की ओर से आशीर्वाद गार्डन में 4 अगस्त को 2 बजे बूथ सम्राट सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर अशोक तवर शिरकत करेंगे वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस के युवा नेता एवं स्वर्गीय भजन लाल के पोत्र भव्य बिश्नोई करेंगे। बलराज सिंह सभरवाल ने बताया कि इस बूथ सम्राट सम्मेलन में हलका उकलाना से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित होंगे। उन्होंने बताया कि प्रत्येक गांव में बूथ स्तर पर कांग्रेस की कमेटी गठित की गई है और प्रत्येक गांव के बूथ से कार्यकर्ता बूथ सम्राट सम्मेलन में पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि हलका उकलाना के सभी गांव से बूथ सम्राट सम्मेलन में पहुंचे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को डॉक्टर अशोक तंवर और युवा नेता भव्य बिश्नोई द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य लोगों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई है।