अखिल भारतीय सिविल सेवा की खेल प्रतियोगिताओं के लिए चयन 10 सितंबर से

September 9, 2021

अखिल भारतीय सिविल सेवा की खेल प्रतियोगिताओं के लिए चयन 10 सितंबर से

हिसार, 09 सितंबर  रवि पथ ;

अखिल भारतीय सिविल सेवा की राष्ट्रीय स्तर की वॉलीबॉल, हॉकी तथा कबड्डी प्रतियोगिता (महिला/पुरुष) में हिस्सा लेने के लिए हरियाणा राज्य की टीमों का चयन 10 सितंबर से विभिन्न स्थानों पर किया जाएगा।
जिला खेल अधिकारी ने बताया कि खिलाडिय़ों के चयन के लिए वालीबाल (महिला/पुरूष) का ट्रायल 10 सितंबर को द्रोणाचार्य स्टेडियम, जिला कुरुक्षेत्र में किया जाएगा। इसी प्रकार, हॉकी ( पुरूष) का ट्रायल 14 सितंबर को, हॉकी प्रतियोगिता(महिला) का ट्रायल 15 सितंबर को हॉकी एस्ट्रोट्रफ हाबडी, जिला कैथल में, कबड्डी (पुरूष) का ट्रायल 10 सितंबर को तथा कबड्डी (महिला) का ट्रायल 11 सितंबर को भीम स्टेडियम जिला भिवानी में होगा। उन्होंने बताया कि सभी विभागों व कार्यालयों में कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों को चयन स्पर्धा भाग लेने के लिए सुबह 10 बजे तक निर्धारित स्थान पर आना होगा। केन्द्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं खेल बोर्ड की हिदायतों के अनुसार इस प्रतियोगिता में बोर्ड, कॉर्पोरेशन, पुलिस विभाग, बिजली बोर्ड तथा एच एस आईडीसी के अधिकारी व कर्मचारी हिस्सा नहीं ले सकेंगे। ट्रायल में भाग लेने वाले कर्मचारी व अधिकारी अपने-अपने विभाग का प्रमाण पत्र साथ लेकर आएंगे कि वह सम्बन्धित विभाग का अधिकारी या कर्मचारी है। इसके साथ-साथ ट्रायल में भाग लेने वाले सभी अधिकारी व कर्मचारी कोविड-19 के नियमों की पालना करेंगे और 72 घंटे पूर्व की नेगेटिव टेस्ट रिपोर्ट साथ लेकर आएंगे।