हिसार के चूड़ामणी अस्पताल में 32 स्लाइस सीटी स्कैन मशीन का हुआ शुभारंभ

February 11, 2021

हिसार के चूड़ामणी अस्पताल में 32 स्लाइस सीटी स्कैन मशीन का हुआ शुभारंभ

अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं देने में चूड़ामणी अस्पताल अग्रिम पंक्ति में

हिसार रवि पथ न्यूज़ : हिसार को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए स्वास्थ्य हब ऐसे ही नहीं कहा जाता। यहां पर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं लोगों को मिल रही है। इस बात का प्रमाण चूड़ामणी अस्पताल में भी देखने को मिला। हिसार के चूड़ामणी हस्पताल में 32 स्लाइस सीटी स्कैन मशीन का शुभारंभ रेडियोलॉजी विभाग पीजीआई रोहतक की हेड डॉक्टर ज्योत्सना सेन एवं पैथोलॉजी विभाग के हेड डॉक्टर राजीव सेन ने किया। अत्यधिक स्वास्थ्य सुविधाएं देने वालों अस्पतालों में चूड़ामणी अस्पताल अब शामिल होकर अग्रिम पंक्ति में लोगों को सुविधाएं दे रहा है।
चूड़ामणी हिसार के डायरेक्टर गोल्डमेडलिस्ट हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ विनोद सिंगला ने जानकारी देते हुए बताया कि चूड़ामणी अस्पताल में मल्टीस्पेशलिटी डॉक्टरों की टीम लगातार लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान कर रही है।

हिसार व आसपास क्षेत्र के लोगों को और अत्याधुनिक सुविधाएं प्रदान हो इसको लेकर चूड़ामणी अस्पताल में 32 स्लाइस सीटी स्कैन मशीन लगाई गई है। जिसका शुभारंभ पीजीआई रोहतक रेडियोलॉजी विभाग की हेड डॉ ज्योत्सना सेन एवं डॉ राजीव सेन ने किया। उन्होंने बताया कि हिसार के स्वास्थ्य अध्याय में चूड़ामणी का अपना एक अहम योगदान है और लोगों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं देने के लिए हम प्रतिबंध भी हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को ज्यादा और अत्याधुनिक सुविधाएं मिले इसके लिए चूड़ामणी अस्पताल में अब 32 स्लाइस सीटी स्कैन मशीन लगाई गई है। इसके अलावा सभी प्रकार की अन्य सुविधाएं चूड़ामणी हॉस्पिटल में में मिल रही हैं।

बॉक्स 1

चूड़ामणी हॉस्पिटल में 32 स्लाइस सीटी स्कैन मशीन लगाना हिसार वासियों के लिए लाभदायक : डॉक्टर सेन

हिसार के कैंप चौक पर स्थित चूड़ामणी अस्पताल में 32 स्लाइस सीटी स्कैन मशीन का शुभारंभ करने पहुंचे पीजीआई रोहतक रेडियोलॉजी विभाग की हेड डॉक्टर ज्योत्सना सेन एवं पैथोलॉजी हेड डॉक्टर राजीव सेन ने इस पल को हिसार के लिए गौरवमयी एवं लाभदायक बताया। उन्होंने कहा कि हिसार में अब बड़े शहरों जैसी सुविधाएं मिलनी शुरू हो गई है और हिसार एवं आसपास के लोगों को सीटी स्कैन करवाने के लिए रोहतक और दिल्ली जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने इसके लिए चूड़ामणी अस्पताल की पूरी टीम को शुभकामनाएं दी। डॉ सेन ने सीटी स्कैन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि
कंप्यूटराइज्ड टोमोग्राफी स्कैन (सीटी या कैट स्कैन) कंप्यूटर और एक्स-रे मशीनों को शरीर के क्रॉस-सेक्शनल चित्र बनाने के लिए उपयोग करता है। ये चित्र सामान्य एक्स-रे पिक्चर्स की तुलना में अधिक अच्छे तरीके से जानकारी प्रदान करती हैं। ये शरीर के विभिन्न भागों में नरम ऊतकों, रक्त वाहिकाओं और हड्डियों को दिखा सकते हैं।

सीटी स्कैन का उपयोग शरीर के कई भागों की अंदरूनी तसवीरें निकालने के लिए किया जाता है।  इसमें शामिल हैं – सिर,कंधों,रीढ़ की हड्डी,दिल,पेट,घुटना,छाती, आदि।
सीटी स्कैन के दौरान, आपको सुरंग जैसी एक मशीन में लेटाया जाता है। इसके बाद मशीन के अंदर के भाग घुमते हैं और विभिन्न एंगल्स से चित्र ली जाती है। ये चित्र एक कंप्यूटर पर भेजे जाते हैं, जहां शरीर के एक विशेष क्षेत्र की 3-डी पिक्चर्स को बनाने के लिए उन्हें एकत्रित किया जा सकता है।

इस अवसर पर पहुंचे गणमान्य लोगों का डॉ वेदिता और डॉ आँचल ने जताया आभार

चूड़ामणी अस्पताल में 32 स्लाइस सीटी स्कैन मशीन के शुभारंभ पर पहुंचे पीजीआई रोहतक रेडियोलॉजी विभाग की हेड डॉ ज्योत्सना सेन पैथोलॉजी के हेड डॉ राजीव सेन सहित हिसार के अनेक गणमान्य डॉक्टर व गणमान्य लोगों का चूड़ामणी टीम की ओर से रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर वेदिता एवं डॉक्टर आँचल सिंगला ने सभी का आभार प्रकट किया।

उन्होंने कहा कि इस अवसर पर सभी ने अपना कीमती समय निकालकर उन्हें आशीर्वाद दिया इसके लिए वह सदैव उनके आभारी रहेंगे। इस अवसर पर शुभम अल्ट्रासाउंड से डॉ राजीव भाटिया, डॉ राकेश बांठिया, डॉ अरुण गुप्ता, डॉक्टर आदर्श, डॉक्टर रामबक्स, डॉक्टर मोहित, डॉक्टर महिपाल, डॉक्टर आभा श्योराण, डॉक्टर रमन मित्तल, डॉक्टर योगेश, डॉक्टर अभिमन्यू नेहरा, डॉक्टर सुरेन्द्र सिंह भाकर, डॉक्टर विनोद सिंगला,डॉक्टर रमेश कस्वां, डॉक्टर श्वेता, डॉ पुनीत गोयल, डॉ नितिन कौशिक, डॉ करन ऐलावादी सहित अनेक सीनियर डॉक्टर उपस्थित रहे।