कांग्रेस लीगल डिपार्टमेंट की इंडक्शन सेरेमनी

September 10, 2021

कांग्रेस लीगल डिपार्टमेंट की इंडक्शन सेरेमनी

11 को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमार सैलजा होंगी मुख्यअतिथि

चंडीगढ़, 10 सितंबर  रवि पथ :

कोविड-19 के दौरान प्रदेश भर में जरूरमंद लोगों तक सहायता पहुुंचाने सहित विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में अग्रणी हरियाणा कांग्रेस लीगल डिपार्टमेंट की इंडक्शन सेरेमनी 11 सितंबर को चंडीगढ़ में आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा शिरकत करेंगी, वहीं लीगल डिपार्टमेंट के राष्ट्रीय महासचिव विपुल महेश्वरी विशिष्ट अतिथि होंगे। हरियाणा कांग्रेस लीगल डिपार्टमेंट के प्रदेश चेयरमैन लाल बहादुर खोवाल कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे इसके अलावा कई जानी-मानी हस्तियां भी इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। कांग्रेस लीगल डिपार्टमेंट के प्रदेश महासचिव कमलजीत दहिया एडवोकेट ने बताया कि इस कार्यक्रम में लीगल डिपार्टमेंट से जुड़े प्रदेश के सभी जिलों से पदाधिकारी व सदस्य शिरकत करेंगे। कार्यक्रम के दौरान कोविड-19 की गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम सभी पदाधिकारियों के आपसी परिचय एवं सामंजस्य में अहम भूमिका निभाएगा। इसके साथ ही माननीय मुख्यातिथि, विशिष्ट अतिथि व अध्यक्ष पदाधिकारियों व सदस्यों को पार्टी संगठन को सुदृढ़ करने तथा संविधान प्रदत अधिकारो व सामयिक मुद्दों पर आवश्यक दिशा निर्देश देंगे।