बीजेपी ने बढ़ाया बेटियों का मान सम्मान- जसमीत कौर

April 22, 2019

बीजेपी ने बढ़ाया बेटियों का मान सम्मान- जसमीत कौर
-भाजपा प्रत्याशी बृजेंद्र की धर्मपत्नी जसमीत महिलाओं से हुई रूबरू
रवि पथ ब्यूरो हिसार, 22 अप्रैल
हिसार लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बृजेंद्र सिंह की धर्मपत्नी जसमीत कौर ने कहा कि भाजपा सरकार के दौरान महिलाओं की स्थिति और अधिक सुदृढ़ हुई है। मोदी सरकार के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं के नारे ने न केवल महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ा है, साथ ही वे आज आत्म सम्मान के साथ आगे बढ़ते हुए देश व समाज के विकास में कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग कर रही है। जसमीत कौर सोमवार को शहर के विभिन्न मोहल्लो में महिलाओं से रूबरू हो रही थी। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर भाजपा की महिला पदाधिकारियों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
जट्टसिख समुदाय से संबंधित जसमीत कौर ने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार में जहां महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस करती थी, वहीं आज वे बेखौफ होकर हर क्षेत्र में अपना योगदान दे रही है। केंद्र व प्रदेश सरकार की महिला सशक्तिकरण नीतियों से बहन बेटियों को आत्मिक बल मिला है। उन्होंने कहा कि मनोहर सरकार ने बेटियों की शिक्षा के लिए न केवल महिला महाविद्यालयों में इजाफा किया, साथ ही महिलाओं के लिए स्पेशल टास्क फोर्स गठित कर उनकी सुरक्षा को सुनिश्चित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी बृजेंद्र सिंह खुद महिलाओं की सुरक्षा के प्रति काफी संवेदनशील रहे हैं। उन्होंने अपने प्रशासनिक कार्यकाल के दौरान महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता दी। आज हमें ऐसे व्यक्ति को आगे बढ़ाने का अवसर मिला है। उन्होंने उपस्थित महिलाओं से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक मतों से बृजेंद्र सिंह को लोकसभा भेजें ताकि महिला सशक्तिकरण की दिशा में उनके विचारों को धरातल पर क्रियांवित कराया जा सके। इस मौके पर उनके साथ नगर पार्षद ज्योति भीम महाजन सहित भारी संख्या में महिलाएं मौजूद थीं।