अपने लिए तो सब जीते हैं सही मायने मे दूसरे के लिए जीना ही जीवन है:ओमप्रकाश यादव

November 2, 2020

अपने लिए तो सब जीते हैं सही मायने मे दूसरे के लिए जीना ही जीवन है:ओमप्रकाश यादव

ब्लड दान करने से मनुष्य अस्वस्थ व कमजोर नहीं होता बल्कि कुछ समय बाद ही मनुष्य के शरीर में ब्लड की पूर्ति हो जाती है

महेन्द्रगढ़,02 नवम्बर रवि पथ :

नर सेवा ही नारायण सेवा है अपने लिए तो सब जीते हैं सही मायने मे दूसरे के लिए जीना ही जीवन है। उक्त बातें प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव ने सोमवार को यादव धर्मशाला महेंद्रगढ़ में राहत ग्रुप महेन्द्रगढ़ द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन करने के उपरांत कहीं। उन्होंने कहा कि ब्लड दान करना सबसे बड़े पुण्य का कार्य है जो मनुष्य ब्लड दान करता है वह बहुत महान है। उन्होंने कहा कि जरूरत के समय दान किया गया ब्लड किसी के जीवन को बचा सकता है । ब्लड दान करने से मनुष्य अस्वस्थ व कमजोर नहीं होता बल्कि कुछ समय बाद ही मनुष्य के शरीर में ब्लड की पूर्ति हो जाती है। मंत्री ओमप्रकाश यादव ने ब्लड डोनेशन करने वाले युवाओं की बैज लगाकर हौसला अफजाई की। इस मौके पर यादव सभा के प्रधान डॉ. प्रेम राज यादव ने यादव सभा की तरफ से मंत्री ओम प्रकाश यादव का आभार प्रकट करते हुए कहा कि यादव सभा में मंत्री बनने के बाद इनके द्वारा 21 लाख रुपए का अनुदान दिया गया जोकि यादव सभा को मिल चुका है।

डॉक्टर प्रेमराज यादव ने कहा कि यादव सभा द्वारा समय-समय पर निशुल्क आंखों के चिकित्सा कैंप लगाकर जरूरतमंद लोगों के आंखों के भिवानी अस्पताल से ऑपरेशन करवाए जाते हैं। उनको दवाइयां भी उपलब्ध कराई जाती है। इस ब्लड डोनेशन कैंप में 29 यूनिट ब्लड डोनेशन किया गया। इस मौके पर यादव सभा के प्रधान डॉ प्रेम राज यादव,सुभाष यादव लावन,कप्तान राजेन्द्र यादव,प्रार्चाय लालचन्द यादव,सूबेदार ब्रह्मदेव आर्य ,बहादुर सिंह थानेदार मालड़ा, महावीर पीटीआई लावन, अनिल भगडाना, धर्मवीर यादव एडवोकेट, डॉ रामपाल माजरा खुर्द,आरडी शर्मा,जगमाल सिंह,डा.प्रकाशवीर,धमेन्द्र भगडाना,संदीप,कप्तान लालचन्द,आरपी शर्मा,जगदीश यादव व रोहताश यादव सहित अनेकों लोग उपस्थित थे।