भाजपा ने धारा 370 हटा कर अपना वायदा पूरा किया : गायत्री

August 6, 2019

भाजपा ने धारा 370 हटा कर अपना वायदा पूरा किया : गायत्री
सोशल मीडिया फेसबुक और व्हाट्सएप पर कश्मीरी महिलाओं के खिलाफ टिप्पणी सही नहीं

रवि पथ ब्यूरो हिसार 6 अगस्त 19

भाजपा महिला मोर्चा की जिला महिला अध्यक्ष गायत्री देवी ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी ने अपना चुनावी वादा पूरा करते हुए धारा 370 को हटाई है। केन्द्र सरकार का यह एक सराहनीय कदम वह एक राष्ट अखंड भारत की परिकल्पना को पूरा करता है।
एक बयान में गायत्री देवी ने कहा कि धारा 370 हटाना भाजपा का चुनावी वादा था, जिसे पूरा करके सरकार ने सराहनीय व देशहित में बड़ा काम किया है। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में धारा 370 और 35ए हटाए जाने का फैसला ऐतिहासिक है। इस फैसले का भाजपा पार्टी सहित अन्य स्थानीय दलों ने भी समर्थन किया है। साथ ही उन्होंने धारा 370 की आड़ में कुछ लोगों द्वारा सोशल मीडिया के जरिए कश्मीरी महिलाओं पर अभद्र भाषा का प्रयोग किये जाने पर नाखुशी जाहिर की और कहा कि सभी को महिलाओं का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा महिलाओं का सम्मान करने वाली पार्टी है और इस प्रकार के फेसबुक और व्हाट्सएप पर महिला विरोधी टिप्पणी करने वाले लोग भाजपा के समर्थक नहीं हो सकते।