विरोधी दलों को चुनावी चक्रव्यूह में शिकस्त देगी भाजपा की पन्ना प्रमुख सेना : कमल गुप्ता

March 14, 2019

विरोधी दलों को चुनावी चक्रव्यूह में शिकस्त देगी भाजपा की पन्ना प्रमुख सेना : विधायक डा. कमल गुप्ता

भाजपा, लोकसभा चुनाव कार्यकर्ताओं की सहभागिता से जुटे धन से लड़ेगी पार्टी

रवि पथ ब्यूरो हिसार
फिर एक बार, मोदी सरकार के नारे के साथ भाजपा ने संगठन की सबसे छोटी इकाई पन्ना प्रमुख के दम पर हरियाणा में मिशन-10 की चुनावी रणनीति बनाई है। वह इस इकाई से चुनावी चक्रव्यूह रचकर विरोधी दलों को शिकस्त देने के लिए मैदान में उतरेगी।

हिसार लोकसभा के नलवा हलका के 44 शक्ति केन्द्र और 180 बूथ के कार्यकर्ताओ की एक बैठक सेक्टर 14 के ज्वाला सदन स्थित भाजपा कैम्प कार्यालय मे हुई। लोकसभा संयोजक एवं विधायक डा. कमल गुप्ता विशेष रूप से मौजूद रहे, अध्यक्षता पार्टी जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पुनिया ने की
मंच संचालन नलवा हलका चुनाव प्रबंधन प्रमुख एवं भाजपा महामंत्री सुजीत कैमरी ने किया।
साथ ही सभी वक्ताओ का स्वागत पुष्प देकर किया गया,
इस बैठक में लोकसभा चुनाव के लिए पन्ना प्रमुख बनाने का अहम निर्णय लिया गया। बैठक में मौजूद मुख्य वक्ताओ ने पन्ना प्रमुख की मजबूती पर ही फोकस रखा और तत्काल इस कार्य में जुट जाने का आह्वान किया।
इस बैठक में मेयर गौतम सरदाना, महाबीर प्रसाद, विस्तारक अरविंद पुंडिर मौजूद रहे,
इसी बैठक के दौरान भारतीय जनता पार्टी द्वारा लोकसभा चुनाव के लिए फंड जुटाने को निधि समर्पण योजना-2019 के नाम से एक अभियान चलाया हुआ है। यह अभियान 20 मार्च तक चलेगा।
इसमे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश व अन्य क्षेत्रीय, जिला व बूथ स्तर के कार्यकर्ता स्वेच्छा से निधि का समर्पण करेंगे। इसी बैठक में ही सरकार से वेतन पा रहे जनप्रतिनिधि व नामित अध्यक्ष-सदस्यों को अपना एक माह का वेतन का चेक पार्टी के खाते में देंने को कहा गया। इसी बैठक में व्यापारिक, सामाजिक प्रतिष्ठान, प्रतिष्ठित व्यक्तियों, व्यापार मंडल व अन्य जनप्रतिनिधियों की सूची भी हलका स्तर पर बनाई गई।

इस बैठक में निधि समर्पण योजना के तहत मिले लक्ष्य को हासिल करने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि पार्टी इस बार का लोस चुनाव कार्यकर्ताओं की सहभागिता से जुटे धन से लड़ेगी।
विधायक डा कमल गुप्ता ने कहा कि जिला और मंडल इकाई के कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में जनसामान्य को प्रेरित कर लक्ष्य को पूरा करें। अन्य वक्ताओं ने व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर पहुंचने का आह्वान किया। कहा कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन न करते हुए पार्टीजन भाजपा की रीतियों-नीतियों के तहत कार्य करेंगे। बताया कि 20 हजार से अधिक धन संग्रह पर भुगतान कैश नहीं होगा। चेक के साथ पैन कार्ड का ब्योरा जरूरी है।

जानिये क्या है पन्ना प्रमुख

पार्टी का जनाधार बढ़ाने के साथ ही एक-एक वोटर से वोट डलवाने तक का जिम्मा पन्ना प्रमुख निभाएंगे। एक पन्ना प्रमुख के जिम्मे 15 परिवार होंगे। ये भाजपा और गैर भाजपा मतदाताओं का भी ब्योरा तैयार करेंगे। सभी पन्ना प्रमुख हर हाल में 20 मार्च तक बनाए जाएंगे। पन्ना प्रमुख का मतलब मतदाता सूची (वोटर लिस्ट) में एक पन्ने में आगे पीछे मिलाकर करीब 60 वोटर यानी करीब 15 परिवार होते हैं। बूथ समिति के कार्यकर्ता, जोकि मौजूदा समय से लेकर वोटिंग वाले दिन तक 15-15 परिवारों से तीन-तीन बार संपर्क करेंगे। यही कार्यकर्ता पन्ना प्रमुख कहलाएंगे। जबकि एक वोटर लिस्ट में 15 से 20 पन्ने होते हैं, इसलिए एक बूथ पर 10 से 20 तक पन्ना प्रमुख बनाए जाएंगे। प्रत्येक पन्ने का पन्ना क्रमांक डालकर पन्ना प्रमुख नाम, पता, टेलीफोन नंबर सहित अन्य जानकारी का प्रपत्र में भरेगा। केंद्र या फिर राज्य सरकार की किसी भी योजना का लाभ पाने वाले परिवारों का ब्योरा तैयार किया जाएगा। ऐसे परिवारों को जोड़ा जाएगा, सरकार की उपलब्धियां बताई जाएंगी।

यह जानकारी भाजपा जिला मीडिया सह-प्रभारी सन्दीप गंगवा ने दी,
इस अवसर पर भाजपा स्याहडवा मंडल अध्यक्ष सरजीत मुकलान, आजाद नगर मंडल अध्यक्ष अनिल गोदारा व आर्य नगर मंडल अध्यक्ष नरेश सोनी, लक्ष्मीनारायण गुर्जर, कृष्ण सरसाना, राजेन्द्र सपरा, सुनीता रेड्डू, विद्या देवी, ग्यान चन्द, मा. विनोद सिसवाला, प्रधान मुकनाराम धत्तरवाल, बलवान पुनिया, नवल किशोर, सतबीर किरतान, जगदीश कालीरावना, रामकुमार आईतान, रामदेव आर्य, विनित दहिया, डा. विनोद, सन्दीप चारनौन्द, राजेश शर्मा, निशा महता, राजबाला बाडया ब्राहमनान, सुमेर, रविन्द्र रोकी, गायत्री मुकलान, फ़कीर चन्द धायल, सरपंच सुरेश बालावास, सुनील सैन, विपिन झाझडीया, बीरबल स्वामी, सिया राम बिश्नोई, रोहतास फ़ौजी गुंजार सहित अन्य बूथ स्तर के पदाधिकारी मौजूद रहे।