कांग्रेस हुई साफ ,बीजेपी को हराएगी आप- डॉ अशोक तंवर

May 22, 2022

कांग्रेस हुई साफ ,बीजेपी को हराएगी आप- डॉ अशोक तंवर

बोले, जनता का तेल निकालकर किए तेल के दाम कम

पिछली सभी सरकारों ने हरियाणा को गर्त में धकेला, अब आप ही बचाएगी हरियाणा

अम्बाला, 22 मई  रवि पथ :

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद डॉ अशोक तंवर ने कहा प्रदेश से ही नही बल्कि देश से कांग्रेस साफ हो चुकी है और आने वाले समय मे सभी जगहों से  बीजेपी का आम आदमी पार्टी सफाया कर देगी। दोनों ही पार्टियों ने देश को लूटने का काम किया है। पेट्रोल और डीजल के दाम कम करने पर उन्होंने कहा पहले जनता का तेल निकाल लिया और उसके बाद दाम कम किए है।
डॉ तंवर रविवार को अम्बाला जिले के गांव दुखेड़ी में आयोजित कार्यकर्ता सम्मान समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने 29 मई को कुरुक्षेत्र में होने वाली आम आदमी पार्टी की रैली का निमंत्रण दिया और ज्यादा से ज्यादा लोगो के आने के लिए जिम्मेवारियां लगाई।
आप नेता तंवर ने कहा इसी 29 मई को कुरुक्षेत्र में आप की रैली है जिसमे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल प्रदेश की जनता को सम्बोधित करेंगे। उन्होंने कहा इसी दिन सिरसा में मनोहरलाल खट्टर रैली करेंगे, टोहाना में जेजेपी रैली करेगी और फतेहाबाद में कांग्रेस का एक गुट रैली करेगा। तंवर ने सभी पार्टियों को चेलेंज करते हुए कहा कि सभी दल एक जगह पर मिलकर भी रैली कर ले तब भी वे आप की रैली जितनी भीड़ नही जुटा पायेंगे। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय मे
आप हरियाणा में भी प्रचंड बहुमत से अपनी सरकार बनाएगी। पंजाब और दिल्ली की तरह सबका सूपड़ा साफ करेगी। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने देश व प्रदेश को लूटने का काम किया है। हरियाणा को गर्त में धकेल दिया,अब जनता के पास देश बचाने के लिए एक ही विकल्प है वो है आम आदमी पार्टी। उन्होंने कहा

जनता का तेल निकालकर किए तेल के दाम कम-
बीजेपी सरकार द्वारा डीजल और पेट्रोल के दाम कम करने पर अशोक तंवर ने कहा कि वे सरकार के इस कदम का स्वागत करते है मगर उन्होंने फैसला लेने में बहुत देर कर दी। सरकार  पहले 30 दिन तेल के दामों में बेतहाशा वृद्वि करती है फिर 31वै दिन थोड़े दाम कर देती है। सरकार ने जनता का जमकर जनता का तेल निकाला उसके बाद दाम कर दिए। उन्होंने कहा सरकार जब दाम बढ़ाती है तो वे  उसी समय लागू हो जाते है और जब घटाती है तो वे रात 12 बजे के बाद लागू होते है। सरकार इस प्रकार जनता को लूटने का खेल बन्द करें।

करोड़ो के मिट्टी रोड़े खा गए नेता-
पूर्व सांसद तंवर ने कहा अम्बाला में स्टेडियम में बीजेपी नेता करोड़ो की मिट्टी खा गए, रोड़े खा गए। इस सरकार में भ्रसटाचार चरम पर है। उन्होंने कहा अम्बाला में कभी देश में मिक्सी प्लांट के लिए मशहूर हुआ करता था मगर बीजेपी सरकार में ये प्लांट पलायन करने पर मजबूर हो गए। सरकार की अनदेखी के कारण ये मिक्सी उद्योग बंद हो गए और हजारों लोगों का काम धंधा चौपट हो गया। इसी प्रकार अंबाला में साइंस इंडस्ट्री जिससे हजारों परिवारों का पेट भर रहा है बर्बाद होने के कगार पर है। सरकार इनपे कोई ध्यान नही दे रहा । इस मौके पर अशोक तंवर के साथ गुरमेज गोंदर, राजकुमार तंवर समेत अनेक नेता मौजूद रहे।