भारत बंद में हरियाणा की सभी अनाज मंडियों पूर्ण रूप से हड़ताल पर है – बजरंग गर्ग

September 27, 2021

भारत बंद में हरियाणा की सभी अनाज मंडियों पूर्ण रूप से हड़ताल पर है – बजरंग गर्ग

तीन कृषि कानून लागू होने से देश व प्रदेश का किसान, आढ़ती व मजदूर बर्बाद हो जाएगा – बजरंग गर्ग

तीन कृषि कानून के कारण व्यापार व उद्योगों में अरबों रुपए का नुकसान हो रहा है- बजरंग गर्ग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर को किसान संगठनों से बातचीत करके तीन कृषि कानून की समस्या का हल करना चाहिए – बजरंग गर्ग

हिसार   रवि पथ :

व्यापारी प्रतिनिधियों की एक आवश्यक बैठक अनाज मंडी में हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व हरियाणा कान्फैड़ के पूर्व चेयरमैन बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में केंद्र सरकार द्वारा तीन कृषि कानून लाने का बड़ा विरोध किया गया। व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने उपस्थित व्यापारी प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि किसान संगठनों के आवाहन पर आज हरियाणा की मंडियों में पूर्ण रूप से हड़ताल रही। प्रदेश की किसी भी मंडी में कोई अनाज की खरीद नहीं हुई। तीन कृषि कानून के विरोध में व्यापारियों ने मंडी में रोष प्रदर्शन किया। प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा कि केंद्र सरकार अड़ानी-अम्बानी जैसे बड़े-बड़े घरानों को लाभ पहुंचाने के लिए तीन कृषि कानून ले कर आई है अगर देश व प्रदेश में तीन कृषि कानून लागू हो जाते हैं तो देश का किसान, आढ़ती व मजदूर बर्बाद हो जाएगा। बड़ी बड़ी कंपनियां किसानों की फसल गांव व खेतों में औने-पौने दामों में खरीद करके अनाज का भंडार करके उसी अनाज को भारी मुनाफा कमाकर जनता को लूटने का काम करेंगे। यहां तक की बड़ी-बड़ी कंपनी किसान की जमीन ठेके पर लेकर तीन कृषि कानून के तहत किसान की ही जमीन पर बैंकों से करोड़ों रुपए का लोन ले लेगी अगर कंपनियां जमीन पर लिया हुआ लोन अदा नहीं करेगी तो किसान की जमीन बैंक जपत कर लेगी। प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा कि पहले भी काफी बड़े-बड़े घराने अरबों रुपए गबन करके विदेशों में फरार हो चुके हैं जबकि 10 महीने ज्यादा हो चुके हैं किसान आंदोलन को किसान आंदोलन में लगभग 700 किसान अपनी जान की कुर्बानी दे चुके हैं और देश में व्यापार व उद्योगों में अरबों रुपए का नुकसान हो रहा है। प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर से अपील की है कि वह किसान संगठनों से बातचीत करके तीन कृषि कानून की समस्या का हल करें ताकि देश व प्रदेश कि जो तरक्की के रास्ते बंद पड़े हैं उसे दोबारा खोले जा सके। इस अवसर पर अनाज मंडी जिला प्रधान पवन गर्ग, मंडी पूर्व प्रधान संजय गोयल, सरंक्षक वेद जैन, हरियाणा खल चुरी एसोसिएशन प्रधान त्रिलोक कंसल,मंडी हॉस्पिटल प्रधान अनिल जैन, मंडी स्कूल प्रधान पंकज रालवासिया, मंडी मंदिर पूर्व प्रधान अशोक गुप्ता, संजय नोलिवाला, व्यापार मंडल युवा शहरी प्रधान मंगल ढालिया, पार्षद प्रतिनिधि सुशील शर्मा, सत्य प्रकाश आर्य, मनीराम गोयल, जगदीश गोदारा, निरंजन गर्ग, मोहित बंसल अजीतपुरिया, ललित बंसल, व्यापार मंडल के प्रदेश सचिव निरंजन गोयल, मोहित अग्रवाल, सुरेंद्र मोलिवाले, संजय नागपाल, कृष्ण गोयल, एडवोकेट अशोक गोयल, सुशील अग्रवाल, अनिल तनेजा आदि प्रतिनिधि भारी संख्या मौजूद थे।