व्यापार मंडल किसान संगठनों के 8 दिसंबर के भारत बंद का पूरा समर्थन करता है- बजरंग गर्ग

December 7, 2020

व्यापार मंडल किसान संगठनों के 8 दिसंबर के भारत बंद का पूरा समर्थन करता है- बजरंग गर्ग

व्यापार मंडल 8 दिसंबर को प्रदेश भर में किसान आंदोलन के समर्थन में धरना प्रदर्शन कर सरकार को जगाने का काम करेगा- बजरंग गर्ग

हिसार रवि पथ :

हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व अखिल भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय महासचिव बजरंग गर्ग ने कहा कि किसान संगठनों की 8 दिसंबर को भारत बंद का व्यापार मंडल पूरी तरह समर्थन करते हुए हरियाणा की सभी मंडियों बंद रहेगी और प्रदेश का व्यापारी 8 दिसंबर को जिला व ब्लॉक स्तर पर प्रदेश में जगह-जगह धरना व प्रदर्शन कर किसान आंदोलन के समर्थन में सरकार को जगाने का काम करेगा। 8 दिसंबर को हिसार अग्रसेन चौक परिजात चौक पर प्रातः 11:00 बजे धरना प्रदर्शन कर केंद्र सरकार का पुतला जलाया जाएगा। प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा कि तीन कृषि काले कानून से देश व प्रदेश का किसान, आढ़ती, छोटे-छोटे व्यापारी व मजदूर बर्बाद हो जाएगा। किसान आंदोलन में देश ही नहीं विदेशों के किसानों का भी पूरा समर्थन किसान आंदोलन को मिल रहा है। प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा कि व्यापार मंडल 5 अप्रैल 2020 से ही कहता आ रहा है कि तीन कृषि कानून पूरी तरह से किसान, आढ़ती व मजदूर विरोधी है कृषि कानून के विरोध में दिल्ली जा रहे किसानों को हरियाणा सरकार द्वारा पुलिस बल से किसानों पर ठंडे पानी की बौछार व लाठी चार्ज करके किसानों को रोक कर सरकार ने लोकतंत्र की हत्या की है। जिसके लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को किसानों से माफी मांगते हुए हजारों किसानों पर जो झूठे मुकदमे दर्ज किए हैं उन्हें तुरंत वापिस लेने चाहिए।

प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा कि किसान आंदोलन के कारण आज 12 दिन से देश व प्रदेश का व्यापार, उद्योग, ट्रांसपोर्ट व जनता का आया गबन बन्द पड़ा है। जिसके कारण देश व प्रदेश के व्यापार व उद्योग पर बहुत बुरा असर पड़ा है। जबकि किसान देश का अन्नदाता है बड़े शर्म की बात है कि किसानों का अपनी सही मांगो को मनवाने के लिए सड़कों पर उतर कर आंदोलन करना पड़ रहा है। जिसके लिए केंद्र व हरियाणा सरकार को परिणाम भुगतना होगा। प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुद किसान नेताओं से बातचीत करके तीन कृषि काले कानून को तुरंत किसान, आढ़ती व मजदूरों के हित में वापिस लेना चाहिए। जब तक केंद्र सरकार तीन कृषि काले कानून को वापिस नहीं ले लेती तब तक किसान, आढ़ती, मजदूर व आम जनता का आंदोलन देश में प्रदेश में जारी रहेगा।