आज भी शिरोमणि भगत धन्ना जाट की भक्ति को समाज सर्वोपरि मानता है -गायत्री

April 22, 2022

आज भी शिरोमणि भगत धन्ना जाट की भक्ति को समाज सर्वोपरि मानता है -गायत्री

रवि पथ न्यूज़ :

हांसी, शिरोमणि भगत धन्ना सेवा समिति द्वारा हांसी की जाट धर्मशाला में शिरोमणि भगत धन्ना के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित करके जयंती धूमधाम से मनाई गई। जिसमें हांसी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों व शहरी क्षेत्र से भारी तादाद में महिलाओं व पुरुषों ने भाग लिया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए शिरोमणि भगत धन्ना सेवा समिति की प्रधान गायत्री देवी ने कहा कि वर्तमान आधुनिकता के युग में भी भगत धन्ना की भक्ति को सर्वोत्तम माना जाता है।उन्होंने धन्ना भगत के पूरे जीवन पर विस्तार से बताया। धन्ना भगत का जन्म 21 अप्रैल 1415 ईसवी में राजस्थान के एक छोटे से गाँव में हुआ था। वे अपने सम्पूर्ण जीवन काल में श्री कृष्ण भगवान के भगत रहे।
गायत्री देवी ने शिरोमणि धन्ना भगत सेवा समिति के पिछले 13 सालों के दौरान किए गए कार्यों और भविष्य की रूपरेखा के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में ओमप्रकाश यादव, सामाजिक कार्यकर्ता प्रद्युमन जोशीला कंवारी, बलराज सिंह मलिक, धीरज लाट, अनूप कुंडू, बिजेन्द्र वर्मा, बनभौरी मन्दिर के पुजारी विनोद शर्मा आदि ने संबोधित करते हुए भगत धन्ना जाट के बारे में विस्तार पूर्वक लोगों को बताया । तथा आए हुए लोगों से भगत धन्ना द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों के सामाजिक कार्यकर्ताओं , सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों व स्थानीय पत्रकारों को भगत धन्ना सेवा समिति की प्रधान गायत्री देवी द्वारा सम्मानित किया गया! इस अवसर पर जोगिन्द्र सिंह पातड़, बलजीत यादव, एस. डी. महिला महाविद्यालय के प्रिसिंपल एस. के. गुप्ता, यादव सभा हांसी के प्रधान ओमप्रकाश, यादव सभा हिसार के प्रधान अजीत सिंह, ढाणी शांकरी के सरपंच राजेंद्र, कुम्भा के सरपंच दशरथ दलाल, सीताराम यादव, लाल सिंह धमाणा, कुलदीप सिंह, अशोक मलिक, विजय देपल, दलजीत पंघाल, राममेहर दुहन, विनोद चैनत, वीरभान यादव, दयानंद बूरा, सुनील, सन्दीप, वासुदेव, अनिल यादव, रामचंद्र घिराय, शशीकांत, अशोक सैनी, मनोज उकलाना, मास्टर जयप्रकाश, ओमपाल, बलिन्द्र, सुभाष फौजी, जितेंद्र यादव, राजीव बंसल, अशोक, रघुबीर चैनत, आदित्य , कैलाश, अनिता, राजेश, भागो, मंजू, कृष्णा, लक्ष्मी, रजत , योगेश चौधरी, अंकित, प्रवीन, परमजीत सहित अनेक गणमान्य महिलाएं व पुरुष मौजूद रहे।