गृह मंत्री अनिल विज ने टोक्यो ओलम्पिक में भारत की पुरुष और महिला हॉकी टीमों के सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई

August 2, 2021

गृह मंत्री अनिल विज ने टोक्यो ओलम्पिक में भारत की पुरुष और महिला हॉकी टीमों के सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई

भारत की यह दोनों ही टीमें टोक्यो ओलंपिक में अवश्य ही अपना परचम लहराएंगी- अनिल विज

चंडीगढ़, 2 अगस्त –

हरियाणा के गृह मंत्री श्री अनिल विज ने टोक्यो ओलम्पिक खेलों में भारत की पुरुष और महिला वर्ग की हॉकी टीमों के सेमीफाइनल में पहुंचने पर बधाई दी और टीमों के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं भी दी है।

श्री विज ने ट्वीट करके कहा कि “टोक्यो ओलम्पिक 2020 के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए पुरुष और महिला हॉकी टीम दोनों को बधाई। आप सभी को शुभकामनाएं”।

श्री विज ने उम्मीद जताई कि भारत की यह दोनों ही टीमें टोक्यो ओलंपिक में अवश्य ही अपना परचम लहराएंगी और जरूर कोई ना कोई पदक हासिल करेंगी तथा देश का नाम दुनिया में ऊंचा करेंगी।

उल्लेखनीय है कि पुरुष हाकी टीम के बाद भारत की महिला हाकी टीम भी ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। महिला हॉकी टीम में 9 महिला हाकी खिलाड़ी हरियाणा से हैं और शाहबाद की रानी रामपाल टीम की कप्तान है। जबकि पुरूष हॉकी टीम में हरियाणा से दो खिलाड़ी है।