सामाजिक संगठनों ने किया उधमसिंह के बलिदान को याद

July 31, 2021

सामाजिक संगठनों ने किया उधमसिंह के बलिदान को याद

हिसार  रवि पथ :

अमर शहीद शिरोमणी उधम सिंह के बलिदान दिवस पर शनिवार को यहां पुराना राजकीय कालेज मैदान स्थित शहीद प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा के सदस्यों, बहुजन समाज पार्टी व अन्या संगठनों के सदस्यों ने इस अवसर पर विशेष रूप से प्रतिमा पर फूलों की मालांएं अर्पित की तथा शहीद उधम सिंह के बलिदान को याद किया। हरियाणा काम्बोज महासभा की हिसार इकाई के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में सदस्यों ने अमर शहीद के बलिदान को देश की अस्मिता के गौरव के रूप में याद किया जिन्होंने जलियांवाला बाग के क्रूर नरसंहार के खलनायक को उसके अपने देश इंग्लैंड में जाकर मौत के घाट उतार कर भारत के सम्मान को गौरवान्वित किया।
कुछ सदस्यों ने शहीद मैदान में लगे अप्पूघर से घिरी प्रतिमा तक पहुंचने के लिए दीवार व रेलिंग फांदकर शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। सदस्यों ने इस अवसर पर प्रशासन से मांग भी की कि मैदान में आए दिन आयोजनों के कारण शहीद की प्रतिमा घिर जाती है और उस तक पहुंचने का मार्ग भी नहीं रहता है। संगठनों ने प्रतिमा स्थल का मार्ग मार्केट की ओर खोले जाने की मांग भी उठाई जिससे लोग शहीद की प्रतिमा पर मान सम्मान प्रकट कर सकें।


इस अवसर पर पर भारत विकास परिषद के प्रधान राजेश जैन, ़ऋषिराज बुडाकिया, अशोक शर्मा,संजीव गोयल, अजय सिंघल, नीरज जिन्दल, जगमोहन जिन्दल, सीता राम मंगल, प्रदीप, राजेन्द्र पंघाल, गुन्जन जिन्दल के अलावा हरियाणा काम्बोज सभा के देसराज काम्बोज, सतनाम सिंह काम्बोज, राजपाल, रमेश काम्बोज, बी के सन्धा व अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे।